Uttarakhand Board Class 10th and 12th Results 2020 Declared: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UBSE) ने 10वीं और 12वीं क्लास के परिणाम जारी कर दिए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मताबिक, उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. यूके बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले श्टूडेंट्स अपने परिणाम उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.nic.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी. बोर्ड के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल यूके बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 2.75 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड ने रिजल्ट 30 मई को जारी किया था. लेकिन इस बार कोरोनावायरस के चलते रिजल्ट देर से जारी किया गया है.
UBSE 10th result and UBSE 12th result direct link
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
UK Board result 2020: ऐसे चेक कर सकते हैं 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- अब 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए दिए गए अलग-अलग लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपने रोल नंबर और पूछी गई अन्य जानकारी भरें.
- जानकारी भरने के बाद सबमिट कर दें.
- जानकारी सबमिट करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.
इस साल उत्तराखंड में 10वीं क्लास की परीक्षाएं 3 मार्च से 25 मार्च के बीच और 12वीं क्लास की परीक्षाएं 2 मार्च से 25 मार्च के बीच होना तय की गई थीं. लेकिन कोरोनावायरस लॉकडाउन के चलते यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं तय शेड्यूल के मुताबिक पूरी नहीं कर पाया था. उत्तराखंड में बचे हुए बोर्ड एग्जाम 20 से 23 जून के बीच आयोजित किए गए थे.
ऐसा था पिछले साल का रिजल्ट
पिछले साल उत्तराखंड 10वीं की परीक्षा में 76.43 फीसदी स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए थे, वहीं, 12वीं में 80.13 फीसदी स्टूडेंट्स को परीक्षा में सफलता मिली थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं