विज्ञापन

TGT: सरकारी टीचर की चाहिए नौकरी, तो ऐसे करें लिख‍ित एग्‍जाम की तैयारी

How to prepare government teacher vacancy written test: अगर आप सरकारी टीचर (TGT – Trained Graduate Teacher) बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले लिखित परीक्षा में अच्‍छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है.

TGT: सरकारी टीचर की चाहिए नौकरी, तो ऐसे करें लिख‍ित एग्‍जाम की तैयारी

How to prepare government teacher vacancy written test: अगर आप सरकारी टीचर (TGT – Trained Graduate Teacher) बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले लिखित परीक्षा में अच्‍छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है. इसी के आधार पर सरकारी टीचर्स का चयन किया जाता है. किस तरह से करें सरकारी टीचर लिखि‍त परीक्षा की तैयारी, जानें. 

ऐसे करें TGT Written Exam की तैयारी 

सिलेबस को समझें 

सबसे पहले सिलेबस देखें और अच्‍छे से समझ लें. अब अपने वीक प्‍वाइंट्स नोट कर लें. एक प्‍लान बनाएं कि आप किस टॉपिक को कैसे तैयार करेंगे. आमतौर पर संबंधित विषय (Subject), जनरल नॉलेज, रीजनिंग और टीचिंग एप्टीट्यूड से प्रश्न पूछे जाते हैं. 

Subject पर मजबूत पकड़

Subject पर मजबूत पकड़ होनी बहुत जरूरी है. जिस विषय के लिए आप टीचर बनने जा रहे हैं, उससे संबंधित हर सवाल आपको आना चाहिए. तभी बात बन सकती है और आप मेरिट लिस्‍ट में आ पाएंगे.

बिना किसी एंट्रेंस एग्‍जाम के ये हैं बेस्‍ट करियर विकल्‍प

NCERT की किताबों से तैयारी करें 

हिंदी, अंग्रेजी, गणित या सोशल साइंस से संबंधित तैयारी करने के लिए NCERT की किताबों का प्रयोग करें. इससे बेसिक क्लियर हो जाता है. कठिन सवाल भी आसानी से हल कर पाएंगे. 

जनरल नॉलेज

जनरल नॉलेज से संबं‍धित प्रश्‍न भी पूछे जाते हैं. इसलिए रोजाना अखबार पढ़ें और महत्वपूर्ण घटनाओं के नोट्स बनाएं. इससे परीक्षा में स्कोर बढ़ाने में मदद मिलेगी. 

पिछले साल के प्रश्न पत्र देखें 

पिछले साल के प्रश्न पत्र देखना बहुत जरूरी है. इससे आपको परीक्षा का लेवल समझ आता है और टाइम मैनेजमेंट भी बेहतर कर पाते हैं. तैयारी हो जाए तो मॉक टेस्‍ट दें. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Prepare Government Teacher Vacancy, How To Prepare Tgt, How To Prepare Teacher Job, Teaching Job 2026, Tgt Vacancy 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com