विज्ञापन

BEd recruitment 2026: Uttar Pradesh में निकली सरकारी टीचर्स की नौकरी, ऐसे करें एप्‍लाई

BEd recruitment 2026: Uttar Pradesh में सरकारी टीचर्स के लिए वैकेंसी निकली है.  Uttar Pradesh Education Selection Service Commission (UPESSC) ने Assistant Professor (B.Ed) post के लिए आवेदन मांगे हैं.

BEd recruitment 2026: Uttar Pradesh में निकली सरकारी टीचर्स की नौकरी, ऐसे करें एप्‍लाई

BEd recruitment 2026: Uttar Pradesh में सरकारी टीचर्स के लिए वैकेंसी निकली है.  Uttar Pradesh Education Selection Service Commission (UPESSC) ने Assistant Professor (B.Ed) post के लिए आवेदन मांगे हैं. अभ्‍यर्थी UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एप्‍लाई कर सकते हैं. 

सरकारी टीचर की कितनी वैकेंसी निकाली गई हैं 

कमीशन ने 107 वैकेंसी निकाली हैं. इन वैकेंसी के लिए आवेदन 28 अप्रैल से आरंभ हो चुके हैं और 27 मई 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे. जबकि करेक्‍शन 30 मई तक करने का विकल्‍प होगा.

भर्ती के लिए पात्रता 

इस वैकेंसी के लिए वही लोग पात्र होंगे जिन्‍होंने किसी भी मान्‍यता प्राप्‍त यू‍निवर्सिटी से बीएड की डिग्री ली है. 

यहां पढ़ें वैकेंसी का पूरा नोटिस

कब होगा भर्ती का पेपर 

इन भर्तियों के लिए लिखित पेपर के आधार पर चयन किया जाएगा. ये एग्‍जाम 28 जुलाई को लिया जाएगा. इसके बाद इंटरव्‍यू भी होगा.  

कैसे करें Apply 

Uttar Pradesh Education Service Selection Commission की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर लॉगइन करें. होमपेज पर "B.Ed Application Form"  लिंक पर क्लिक करें.

अब मोबाइल नंबर, एप्‍लीकेशन नंबर या ईमेल आईडी के साथ जन्‍म तिथि डालकर लॉगइन करें. वेरिफाई करें. एक बार लॉगइन करने के बाद एप्‍लीकेशन फॉर्म भरें. इसमें सारे डिटेल्‍स भरें और डॉक्‍यूमेंट अपलोड करें. ऑनलाइन एप्‍लीकेशन फीस भरें और सब्मिट करें और डाउनलोड करके रख लें. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BEd Recruitment 2026, Uttar Pradesh Teacher Vacancy, Uttar Pradesh Education Selection Service Commission, Government Teaching Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com