विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2025

विदेश से MBBS करने के लिए भी पास करनी होगी NEET UG की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने फॉरेन से एमबीबीएस कोर्स करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम फैसला सुनाया है. विदेशों में मेडिकल की पढ़ाई कर भारत में डॉक्टरी करने वालों के लिए नीट यूजी परीक्षा पास करनी होगी.

विदेश से MBBS करने के लिए भी पास करनी होगी NEET UG की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
अब फॉरेन से MBBS करने के लिए भी पास करनी होगी NEET UG की परीक्षा
नई दिल्ली:

MBBS From Foreign Country: अगर आप विदेश से MBBS करना चाह रहे हैं तो नीट यूजी की परीक्षा पास करनी होगी. सुप्रीम कोर्ट ने एमसीआई के नए फैसले को बरकरार रखा है. केंद्र सरकार की ओर से ये नियम 2018 में लाया गया था, जिसका उद्देश्य विदेशों में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स भारत में मेडिसिन की प्रैक्टिस करने के लिए जरूरी मानकों को पूरा कर सके. सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा कि यह रेगुलेशन निष्पक्ष और पारदर्शी है और किसी भी प्रावधान दिक्कत नहीं है. 

NEET UG परीक्षा पास करना अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बी आर गवई और के विनोद चंद्रन की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की है. इस सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि साल 2018 से उन सभी इंडियन स्टूडेंट्स के नीट यूजी परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा जो विदेशों में एमबीबीएस कर भारत में वापस आकर डॉक्टर बनना चाहते हैं. टॉप कोर्ट ने कहा कि इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट, 1956 के नियम किसी भी तरह से अनुचित नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप करने से किया इनकार 

इस सुनवाई में पीठ ने कहा है कि हमे रेगुलेशन में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नजर नहीं आ रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में छूट देने से इनकार कर दिया है. एससी ने कहा कि जाहिर सी बात है कि इस बदले हुए रेगुलेशन को लागू होने के बाद अगर कोई उम्मीदवार विदेश से मेडिकल की पढ़ाई के लिए एडमिशन लेना चाहता है तो वह रेगुलेशन से किसी भी तरह की छूट की मांग नहीं कर सकता है. क्योंकि ये बाहर पढ़ने के लिए किसी भी तरह की रोक नहीं लगाता.

ये भी पढ़ें-JAC Board Paper Leak: जैक 10वीं साइंस का पेपर लीक, राज्य भर में कैंसिल हुई परीक्षा

लेखक के बारे में
img
प्रिया गुप्ता
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG 2025, Supreme Court News, Supreme Court On NEET, Study In Abroad, Medical Collage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com