विज्ञापन

Smart Work Tips: ऑफिस वर्क के लिए ऐसे कर सकते हैं AI का यूज, घंटों का काम होगा मिनटों में...

Smart Work Tips: AI (Artificial Intelligence) का जमाना है. हर कोई AI का यूज कर रहा है. कंपनियां तेजी से एआई टूल्‍स को अपना रही हैं.

Smart Work Tips: ऑफिस वर्क के लिए ऐसे कर सकते हैं AI का यूज, घंटों का काम होगा मिनटों में...

Smart Work Tips: AI (Artificial Intelligence) का जमाना है. हर कोई AI का यूज कर रहा है. कंपनियां तेजी से एआई टूल्‍स को अपना रही हैं. ऐसे में स्मार्ट वर्क के लिए एआई का इस्‍तेमाल किया जा सकता है. अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह आपके ऑफिस वर्क को आसान और काम को जल्‍दी निपटाने में मददगार हो सकता है. 

ऑफिस वर्क के लिए ऐसे कर सकते हैं AI का यूज 

ईमेल और मैसेज लिखने के लिए 

ऐसे कई AI टूल्स हैं जिनसे सेकेंड्स में प्रोफेशनल ईमेल और मैसेज लिखे जा सकते हैं. इससे मेल करते हुए आपको सोचने की जरूरत नहीं होती कि क्‍या लिखा जाए क्‍या नहीं. बस एआई टूल्‍स को प्रॉम्‍प्‍ट देना होता है. जैसे ChatGPT, Gemini आदि एआई टूल्‍स से आप प्रोफेशनल ईमेल और उनके रिप्लाई करने, काम की रिपोर्ट बनाने आदि काम बहुत आसान हो गए हैं. 

आयुर्वेद का डॉक्‍टर कैसे बनते हैं, क्‍या करनी होती है पढ़ाई

डेटा एनालिसिस का काम करने के लिए 

एआई अब आपके लिए डेटा एनालिसिस का काम भी कर देता है. Excel या Google Sheets में भी अब AI फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा एआई आपके लिए किसी भी तरह के डेटा का एनालिसिस तैयार करके भी दे देता है. 

मीटिंग नोट्स बनाने के लिए 

अब मीटिंग के समय AI टूल्स के जरिए मीटिंग को रिकॉर्ड करके उसकी summary आसानी से तैयार की जा सकती है. इससे आपको हर छोटी बात नोट करने की जरूरत नहीं पड़ती. 

पीपीटी या मीटिंग प्रेजेंटेशन बनाने के लिए 

एआई अब आपके लिए PowerPoint प्रेजेंटेशन  तैयार कर सकता है. यही नहीं, आपकी ऑफिशियल मीटिंग के लिए प्‍वाइंट्स दे सकता है. आप चाहें तो एआई की मदद से काम को लेकर आगे की प्‍लानिंग भी कर सकते हैं. 

टास्क मैनेजमेंट करने के लिए 

कई AI बेस्ड ऐप्स हैं जैसे Notion, Trello आदि, जो डेली टास्क लिस्ट को ऑटोमैटिक मैनेज करते हैं और रिमाइंडर देते हैं. इससे काम समय पर पूरा करने में मदद मिलती है. 

इन 5 वजहों से छात्र UPSC Civil Service Exam में हो जाते हैं फेल

टॉपिक पर रिसर्च करने के लिए 

अगर आपको किसी भी टॉपिक पर जानकारी चाहिए तो AI आपको कुछ ही पलों में उस टॉपिक की सारी जानकारी, उसके स्‍पेशल प्‍वाइंट्स, उससे संबंधित और आइडियाज दे सकता है. जो आप करने में शायद आपको घंटों का समय लगता, वो एआई आसानी से मिनटों में कर सकता है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com