विज्ञापन

इन 5 वजहों से छात्र UPSC Civil Service Exam में हो जाते हैं फेल

UPSC Civil Services Exam देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. हर साल लाखों युवा इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन इसमें सफलता पाना इतना आसान नहीं है.

इन 5 वजहों से छात्र UPSC Civil Service Exam में हो जाते हैं फेल

UPSC Civil Services Exam देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. हर साल लाखों युवा इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन इसमें सफलता पाना इतना आसान नहीं है. इस परीक्षा में असफलता का कारण मेहनत की कमी नहीं, बल्कि सही रणनीति का अभाव होता है. जानें ऐसी गलतियों के बारे में, जो इस परीक्षा को पास करने में बाधा बन जाती हैं. 

इन 5 वजहों से छात्र UPSC Civil Service Exam में हो जाते हैं फेल

सही रणनीति ना बनाना 
बिना प्लानिंग के पढ़ाई शुरू कर देने से सिविल सर्विस एग्‍जाम पास करना बहुत कठिन हो सकता है. सबसे पहले सिलेबस को समझें. इसके बाद तैयारी के लिए जरूरी स्‍टडी मेटेरियल जुटाएं. टाइमटेबल बनाएं और पढ़ना शुरू करें. 

सही स्टडी मैटेरियल का चुनाव 
हर कॉम्‍पटीशन के लिए आजकल बाजार में किताबें उपलब्‍ध हैं. कई बार तो छात्र समझ ही नहीं पाते कि उनके लिए कौन सी किताब ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण है. बहुत ज्यादा किताबें खरीद लेने से भी कंफ्यूजन हो जाता है. 

एलन मस्‍क की कंपनी में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है सैलरी, कैसे करें Apply

करंट अफेयर्स की अनदेखी
इस परीक्षा में करंट अफेयर्स की नॉलेज होना बहुत जरूरी है. अगर आप कंरट अफेयर्स को इग्‍नोर कर रहे हैं या सोच रहे हैं कि बाद में देख लेंगे तो इसका असर नतीजों पर हो सकता है. 

रिवीजन और प्रैक्टिस में कमी 
इस परीक्षा के लिए कई छात्र पढ़ते तो हैं, लेकिन बार-बार रिवीजन करना और मॉक टेस्ट भी बहुत जरूरी है. अगर टेस्‍ट नहीं देते हैं तो इससे परीक्षा में गलतियां होने के चांस बढ़ जाते हैं. 

मानसिक दबाव और धैर्य की कमी
इस परीक्षा के लिए लंबे समय तक तैयारी करना जरूरी है. इसलिए मानसिक दबाव या तनाव में आना नुकसानदेह साबित हो सकता है. इसके लिए जरूरी है कि धैर्य बनाकर पढ़ाई की जाए. कई छात्र तो बीच में ही हार मान लेते हैं. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC Civil Services Exam, UPSC Civil Services Exam 2026, UPSC Civil Services Exam Failure, UPSC Civil Services Exam Fail Reasons, UPSC Civil Services Exam Mistakes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com