MP Board 10th, 12th Results 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) कक्षा 10वीं, 12वीं की रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा. एमपीबीएसई (MPBSE) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 आज दोपहर 1 बजे घोषित किए जाएंगे. एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर उपलब्ध होंगे. एमपीबीएसई की वेबसाइट के अलावा छात्र कुछ प्राइवेट पोर्टल से भी एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट देख सकते हैं. बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र रौल नंबर और जन्म तिथि की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें ः MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट दो दिन बाद, 29 या 30 को होगा घोषित
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड रिजल्ट इसी हफ्ते, जानें क्या है पिछले पांच साल का पास प्रतिशत
MPBSE 10th, 12th result 2022: ऐसे चेक करें ऑनलाइन रिजल्ट
1: एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर जाएं.
2. कक्षा 10वीं, 12वीं परिणाम 2022 के परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें.
3. रौल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
4. एमपी बोर्ड परिणाम 2022 सबमिट करें और देखें.
MP Board 10th, 12th Results 2022: जाने क्या है पासिंग क्राइटेरिया
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय और प्रैक्टिकल परीक्षा में कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. एमपीबीएसई ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं के लिए मार्किंग स्कीम में बदलाव किया है. एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए रिवाइज्ड मार्किंग स्कीम के अनुसार, 80 अंक थ्योरी विषयों के लिए आवंटित किए गए हैं और शेष 20 अंक प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क के लिए हैं.
इस साल मध्य प्रदेश में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 18 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए है. एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 17 फरवरी से 20 मार्च 2022 के बीच राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं