MP Board Result 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम जल्द ही घोषित करेगा. बोर्ड रिजल्ट एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे. बोर्ड के अप्रैल के अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी करने की उम्मीद है, हालांकि इस संबंध में बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. एमपी बोर्ड के बलवंत वर्मा, नियंत्रक ने एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने की पुष्टि की. उन्होंने कहा, “अब हम परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं. कक्षा 10 वीं, 12 वीं दोनों के परीक्षा परिणाम अप्रैल के अंतिम हफ्ते में घोषित किए जाएंगे.”
एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्रों को अपने परिणामों के लिए आधिकारिक वेबसाइटों - mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर चेक करते रहना होगा. बता दें कि एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2022 में कुल 18 लाख छात्रों ने भाग लिया था.
MP Board 10th Results: पिछले पांच साल का पास प्रतिशत
-
साल भर में जितनी लॉन्चिंग हरिकोटा से नहीं होती, उतना तो कांग्रेस अपने नेता को लॉन्च कर देती है: PM मोदी -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
साल 2021 में एमपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा में कुल 9,14,079 छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें 100 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण रहें, वहीं 2020 में 8, 93, 336 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें 62 .84 प्रतिशत पास थे, 2019 में 7 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी और पास प्रतिशत 61.32 रही, वहीं 2018 में 8 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी और 66.54 प्रतिशत छात्र पास थे. 2017 में 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी और पास प्रतिशत 52.11 रहा.
MP Board 12th Results: पिछले पांच साल का पास प्रतिशत
साल 2021 में एमपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में कुल 6,60,682 छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें 100 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण रहें, वहीं 2020 में 6,64,504 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें 72.37 प्रतिशत पास थे, 2019 में 7 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी और पास प्रतिशत 72.37 रही, वहीं 2018 में 7,65 हजार से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी और 68 प्रतिशत छात्र पास थे. 2017 में 7 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी और पास प्रतिशत 70.11 रहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं