विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2022

टीईटी परीक्षा में शामिल 7,800 से अधिक उम्मीदवारों के अंक रुपये लेकर बदले गए: पुणे पुलिस

पुणे पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने बताया, ‘‘कथित घोटाले की जांच के दौरान, ऐसे 7,800 उम्मीदवारों के नाम प्रकाश में आए, जिनके अंकों में बदलाव किए गए हैं. हमने इन सभी की एक सूची तैयार की है.

टीईटी परीक्षा में शामिल 7,800 से अधिक उम्मीदवारों के अंक रुपये लेकर बदले गए: पुणे पुलिस
जांच के दौरान 7,800 उम्मीदवारों के नाम प्रकाश में आए.
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2020 के नतीजों में कथित गड़बड़ी की जांच से यह खुलासा हुआ है कि करीब 7,800 उम्मीदवारों के अंक रुपये लेकर कथित तौर पर बदल दिए गए हैं. पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. साल 2019-20 में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का आयोजन किया गया था. टीईटी के पेपर-1 की परीक्षा में 1,88,688 उम्मीदवार और पेपर-2 के लिए 1,54,596 उम्मीदवार शामिल थे. इस परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा के बाद टीईटी परीक्षा में गड़बड़ी की बात सामने आई थी, जिसकी जांच पुलिस कर रही थी.
  
पुणे पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने बताया कि इस सिलसिले में एक रिपोर्ट तैयार की गई है और यह राज्य सरकार को सौंपी जाएगी. उन्होंने बताया, ‘‘कथित घोटाले की जांच के दौरान, ऐसे 7,800 उम्मीदवारों के नाम प्रकाश में आए, जिनके अंकों में बदलाव किए गए हैं. हमने इन सभी की एक सूची तैयार की है और यह राज्य सरकार को सौंपी जाएगी.''

पुणे पुलिस आयुक्त ने कहा, ‘‘इन उम्मीदवारों के अंक रुपये लेकर कथित तौर पर बदल दिये गए.'' टेट-2020 के नतीजों में कथित गड़बड़ी के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए लोगों में महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के आयुक्त (अब निलंबित) तुकाराम सुपे भी शामिल हैं. 

साइबर पुलिस थाने के निरीक्षक कुमार घाडगे ने बताया कि मामले में अब तक सुपे सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, मामले में 4 करोड़ रुपये से अधिक नकद राशि बरामद की गई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TET, Teacher Eligibility Test 2020 In Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com