Maharashtra HSC 12th Result 2021: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) कक्षा 12 HSC परिणाम 2021 आज लगभग 14 लाख छात्रों के लिए घोषित किया गया है. इस साल 99.63% छात्रों ने सफलता हासिल की है. इस साल कॉमर्स स्ट्रीम के 99.91% , साइंस स्ट्रीम के 99.45% और आर्ट्स स्ट्रीम के 99.83% छात्रों ने परीक्षा पास की है.
12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 महाराष्ट्र परिणाम तिथि और समय की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के ट्विटर अकाउंट पर सोमवार, 2 अगस्त को की गई थी. बता दें, परीक्षा का डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो गया है. (रिजल्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक)
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर

HSC कक्षा 12वीं के छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2021 चेक कर सकेंगे. कक्षा 12 के छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की वेबसाइट- results.mh-ssc.ac.in और mahahsscboard.in पर जाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षा के लिए कुल 13,19,154 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 13,19,154 छात्रों की मूल्यांकन रिपोर्ट बोर्ड को प्राप्त हुई थी. इसमें से 13,14,965 छात्र पास हुए हैं. कुल 6,542 स्कूलों का 100% परिणाम आया है.
इस साल, महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2021 में 46 छात्रों ने 100% अंक हासिल किए हैं. कोंकण क्षेत्र ने 99.81% के साथ उच्चतम पास प्रतिशत दर्ज किया है, जबकि औरंगाबाद सबसे कम प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र था, जिसमें 99.73% छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की है.
Maharashtra HSC Class 12 Result 2021: इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
Msbshse.co.in
Hscresult.11thadmission.org.in
Hscresult.mkcl.org
Mahresult.nic.in
Maharashtra HSC Class 12 Result 2021: कैसे करें चेक
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Msbshse.co.in पर जाएं.
स्टेप 2- "Maharashtra HSC Class 12 Result 2021" लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें.
स्टेप 4- रिजल्ट आपके सामने होगा.
स्टेप 5- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं