विज्ञापन

महाराष्ट्र बोर्ड नतीजों में लड़कियों का 'पावर शो', कोंकण ने फिर गाड़ा सफलता का झंडा, बोर्ड से जुड़ी 5 खास बातें जानिए यहां

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी. लड़कियों ने फिर मारी बाजी और कोंकण बना नंबर-1 डिवीजन. पढ़ें रिजल्ट की 5 सबसे बड़ी और खास बातें.

महाराष्ट्र बोर्ड नतीजों में लड़कियों का 'पावर शो', कोंकण ने फिर गाड़ा सफलता का झंडा, बोर्ड से जुड़ी 5 खास बातें जानिए यहां
बोर्ड द्वारा ली गई 153 विषयों की परीक्षा में से 26 विषय ऐसे रहे, जिनमें बैठने वाला हर छात्र पास हुआ है.

HSC Result 2026 OUT:  महाराष्ट्र बोर्ड (MSBSHSE) ने कक्षा 12वीं यानी HSC का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल का परिणाम न केवल आंकड़ों के लिहाज से दिलचस्प है, बल्कि छात्रों के प्रदर्शन ने कई नए रिकॉर्ड भी बनाए हैं. यहां देखें इस साल के रिजल्ट की 5 सबसे बड़ी और खास बातें:

1. 90% के करीब रहा कुल पास प्रतिशत

इस साल महाराष्ट्र के नौ डिविजनल बोर्ड (पुणे, मुंबई, नागपुर आदि) से कुल 14,33,058 नियमित छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 12,86,843 छात्र सफल रहे. राज्य का कुल पास प्रतिशत 89.79% दर्ज किया गया है.

2. लड़कियों ने फिर मारी बाजी

एक बार फिर लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पछाड़ दिया है. जहाँ लड़कियों का पास परसेंटेज 93.15% रहा, वहीं लड़के 86.80% पर ही सिमट गए. लड़कियों का रिजल्ट लड़कों की तुलना में 6.35% बेहतर रहा.

3. कोंकण टॉप पर, लातूर रहा सबसे पीछे

इलाकों के हिसाब से देखें तो कोंकण डिवीज़न के छात्रों ने कमाल कर दिया. यहाँ का रिजल्ट सबसे ज़्यादा 94.14% रहा. इसके उलट, लातूर डिवीज़न के छात्रों का प्रदर्शन सबसे कम रहा, जहाँ पास प्रतिशत 84.14% दर्ज किया गया.

4. दिव्यांग छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन

परीक्षा में शामिल हुए 8,367 दिव्यांग छात्रों में से 7,579 छात्र सफल हुए हैं. इनका पास प्रतिशत 90.58% रहा, जो राज्य के औसत पास प्रतिशत से भी अधिक है. बोर्ड ने इन छात्रों को विशेष कंसेशनल मार्क्स भी दिए हैं.

5. 26 विषयों में मिला 100% रिजल्ट

बोर्ड द्वारा ली गई 153 विषयों की परीक्षा में से 26 विषय ऐसे रहे, जिनमें बैठने वाला हर छात्र पास हुआ है. यानी इन 26 सब्जेक्ट्स का रिजल्ट 100% रहा, जो शिक्षकों और छात्रों की कड़ी मेहनत को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें- Maharashtra 12th Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें क्या रहा पास प्रतिशत

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra HSC Result 2026, 12th Board Result Highlights, MSBSHSE Result Update, Girls Pass Percentage HSC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com