विज्ञापन

कॉलेज में प्रोफेसर कैसे बनते हैं, कौन सा एग्‍जाम देना होता है

College me professor kaise bante hain: अगर आपको पढ़ाने का शौक है और आप शिक्षा के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं. प्रोफेसर बनना शानदार करियर विकल्प हो सकता है.

कॉलेज में प्रोफेसर कैसे बनते हैं, कौन सा एग्‍जाम देना होता है

College me professor kaise bante hain: अगर आपको पढ़ाने का शौक है और आप शिक्षा के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं. प्रोफेसर बनना शानदार करियर विकल्प हो सकता है. प्रोफेसर बनने के लिए क्‍या पढ़ाई करनी होती है, कौन सा एग्‍जाम देना होता है, जानें हर जरूरी बात. 

प्रोफेसर बनने के लिए क्या पढ़ाई करनी होती है

अगर आपको प्रोफेसर बनना है तो सबसे पहले किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री लेनी होगी. फिर एक विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (Master's Degree) करना जरूरी होता है, जिसमें आप पढ़ाना चाहते हैं. जैसे- हिंदी का प्रोफेसर बनने के लिए M.A. in Hindi होना चाहिए. इसी तरह कॉमर्स का प्रोफेसर बनने के लिए M.Com और साइंस का प्रोफेसर बनने के लिए M.Sc होना अनिवार्य होता है. मास्‍टर डिग्री में कम से कम 55% अंक होने चाहिए. 

कौन सा एग्जाम देना होता है

कॉलेज और विश्वविद्यालयों में Assistant Professor बनने के लिए UGC NET Exam क्‍लीयर करना होता है. यह परीक्षा National Testing Agency (NTA) द्वारा आयोजित की जाती है. 

एलन मस्‍क की कंपनी में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है सैलरी, कैसे करें Apply

National Eligibility Test 

NET का पूरा नाम है National Eligibility Test. इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार कॉलेजों में Assistant Professor बनने के योग्य हो जाते हैं. इसे पास करने के बाद सरकारी व प्राइवेट, दोनों तरह के संस्‍थानों में पढ़ा सकते हैं. इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं- 

Paper 1: Teaching & Research Aptitude
Paper 2: आपके चुने हुए विषय से संबंधित प्रश्न

दोनों पेपर कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होते हैं. 

क्या PhD जरूरी है

कई विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर बनने के लिए PhD को महत्व दिया जाता है. अगर आप आगे चलकर Associate Professor या Professor बनना चाहते हैं, तो PhD करना फायदेमंद होता है. PhD करने से रिसर्च और प्रमोशन के मौके बढ़ जाते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com