विज्ञापन

UPSC CSE नहीं हुआ क्लियर तो न लें टेंशन, ये सरकारी नौकरियां करके भी पा सकते हैं अच्छी सैलरी

UPSC CSE की तरह ही ऐसी और भी सरकारी नौकरियां हैं, जिन्हें करके अच्छा रुतबा और सैलरी पाई जा सकती है. अगर आपको UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) पास करने में असफलता मिलती है, तो निराश होने की जगह इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सरकारी नौकरी पाने का सपना सच कर लें.

UPSC CSE नहीं हुआ क्लियर तो न लें टेंशन, ये सरकारी नौकरियां करके भी पा सकते हैं अच्छी सैलरी
राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षा UPSC से मिलती-जुलती होती है.

सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले अधिकतर युवाओं का सपना UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) को पास करना होता है. हालांकि हर किसी की किस्मत उनका साथ नहीं देती है. हर साल लाखों उम्मीदवारों में से चुनिंदा ही ये परीक्षा पास कर पाते हैं. लेकिन UPSC CSE में सफलता नहीं मिलने के बाद अच्छी सरकारी नौकरी पाने के रास्ते बंद नहीं होते हैं. ऐसे और भी बेहतरीन करियर ऑप्शन हो सकते हैं, जो की आप चुन सकते हैं. ये सरकारी नौकरी भी IAS और IPS से कम नहीं होती है. आइए जानते हैं कि UPSC नहीं निकला तो ऑप्शन B क्या हो सकता है?

 सरकारी सेवा के अन्य विकल्प

राज्य लोक सेवा आयोग (State Public Service Commissions):

हर राज्य सरकार की और से अपनी लोक सेवा आयोग परीक्षा भी आयोजित की जाती है. ये परीक्षा UPSC से मिलती-जुलती होती है, जो उम्मीदवार ये परीक्षा पास करते हैं, वो राज्य सरकार के अधीन महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवा देते हैं. UPPSC, BPSC, RAS, या MPPSC, परीक्षा हल साल आयोजित की जाती है.

EPFO / APFC:

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)  की और से EPFO / APFC परीक्षा का आयोजन भी किया जाता है. Assistant Provident Fund Commissioner  ग्रेड-A गजेटेड ऑफिसर की नौकरी होती है, ऐसे में जो भी उम्मीदवार  सिविल सेवा परीक्षा (CSE) पास करने में असफल रहे जाते हैं, वो ये परीक्षा देकर ग्रेड-A गजेटेड ऑफिसर की नौकरी पा सकते हैं.

SSC CGL:

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) CGL (Combined Graduate Level) परीक्षा का आयोजन हर साल करता है. यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए सबसे भरोसेमंद बैकअप माना जाता है. ये परीक्षा पास करके भी आप एक अच्छे सरकारी पद पर काम कर सकते हैं. इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, एक्साइज इंस्पेक्टर जैसे पदों पर सेवा दे सकते हैं.

इसके अलावा UPSC PRATIBHA ( प्रोफेशनल रिसोर्स एंड टैलेंट इंटीग्रेशन ब्रिज फॉर हायरिंग एस्पिरेंट्स) सेतु, जिसे पहले पब्लिक डिस्क्लोजर स्कीम (PDS) के नाम से जाना जाता था. ये एक पहल है जो जिसमें मिनिस्ट्री, PSU, ऑटोनॉमस बॉडी और प्राइवेट ऑर्गनाइजेशन को उन नॉन-रिकमेंडेड इच्छुक कैंडिडेट्स की डिटेल्स एक्सेस करने की सुविधा देती है. जिन्होंने UPSC एग्जाम के सभी स्टेज पास कर लिया था, लेकिन फाइनल मेरिट लिस्ट में जगह नहीं बना पाए.

सरकार की इस पहल से जुड़कर भी आप अच्छी नौकरी हासिल कर सकते हैं. इस पोर्टल पर वर्तमान में 10 हजार से अधिक उच्च-योग्यता वाले उम्मीदवारों के प्रोफाइल उपलब्ध हैं. 

ये भी पढ़ें- UPSC Prelims 2026: कुछ ही महीनों बाद है UPSC प्रीलिम्स परीक्षा, तैयारी करते समय रखें इन बातों का ध्यान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com