विज्ञापन

भारत सरकार के इस पोर्टल पर मिल रही Work From Home Jobs

Work From Home Jobs: अगर आप भी फुल टाइम, पार्ट टाइम या वर्क फ्रॉम होम जॉब की तलाश में हैं तो इस पोर्टल पर नौकरी सर्च कर सकते हैं. देश के कोने-कोने से यहां नौकरी के अवसर उपलब्‍ध हैं.  

भारत सरकार के इस पोर्टल पर मिल रही Work From Home Jobs

Work From Home Jobs: घर बैठे नौकरी की तलाश करने वाले लोगों के लिए अच्‍छी खबर है. वे अब भारत सरकार के पोर्टल पर रिमोट जॉब्‍स ढूंढ़ सकते हैं और अपनी सुविधानुसार नौकरी की तलाश कर सकते हैं. अगर आप भी फुल टाइम, पार्ट टाइम या वर्क फ्रॉम होम जॉब की तलाश में हैं तो इस पोर्टल पर नौकरी सर्च कर सकते हैं. देश के कोने-कोने से यहां नौकरी के अवसर उपलब्‍ध हैं.  

National Career Service (NCS) पोर्टल 
भारत सरकार के National Career Service (NCS) पोर्टल पर हर उम्र के लोगों के लिए नौकरी के अवसर मिल रहे हैं. यहां Work From Home और Remote Jobs की सुविधा भी उपलब्ध है. यह पोर्टल नौकरी खोजने वालों और कंपनियों को जोड़ने के लिए शुरू किया गया है.  

नहीं मिल रही नौकरी तो जानें जॉब कैसे ढूंढ़ें, कहां-कहां करें एप्‍लाई

NCS पोर्टल श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत काम करता है. यहां उम्मीदवार अपनी योग्यता, स्किल और पसंद के अनुसार नौकरी खोज सकते हैं. पोर्टल पर Work From Home, Part-Time और Remote Jobs के लिए अलग से फिल्टर दिया गया है, जिससे नौकरी सर्च करने में आसानी हो.  

जानकारी के लिए इस लिंक को चेक करें- https://www.ncs.gov.in/work-from-home-jobs

किस तरह की नौकरियां मिल रहीं 
पोर्टल पर Data Entry, Content Writing, Telecalling, Digital Marketing, Online Teaching, IT Support, Customer Service जैसी नौकरियां उपलब्ध हैं. फ्रेशर्स से लेकर अनुभवी उम्मीदवार तक यहां आवेदन कर सकते हैं. 

कैसे करें आवेदन 
सबसे पहले उम्मीदवार को NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसके बाद अपना प्रोफाइल बनाना होता है जहां शिक्षा और स्किल्स की जानकारी देनी होती है. सरकार का यह पोर्टल पूरी तरह मुफ्त है, यहां नौकरी खोजने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता. 

एलन मस्‍क की कंपनी में कैसे मिलती है नौकरी, कितनी होती है सैलरी, कैसे करें Apply

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com