JNV Class 6 Admission: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा छठी में एडमिशन के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है. नवोदय विद्यालय कक्षा छठी में प्रवेश लेने के सभी इच्छुक उम्मीदवार JNV की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. बता दें कि एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पहले आज यानी 15 दिसंबर को बंद होने वाली थी, लेकिन अब छात्र 29 दिसंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं.
2021-22 सत्र के लिए जेएनवी (JNV) कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 नवंबर को शुरू हुई थी और अब उम्मीदवार 29 दिसंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कब होगी चयन परीक्षा
शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए कक्षा 6 में एडमिशन के लिए JNV चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2021 को सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए आयोजित की जाएगी.
JNV Admission 2020 for Class 6: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर JNV कक्षा 6 के एडमिशन के लिंक पर क्लिक करें.
- अब जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें.
- अब एप्लिकेशन फॉर्म जमा करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
जेएनवी कक्षा छठी की चयन परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और प्रत्येक राज्य की क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी. एंट्रेंस परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी. परीक्षा में 3 सेक्शन होंगे, जिसमें 80 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं