Jharkhand Board: झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं. ऑफलाइन मोड में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में आज कुल 6.8 लाख (6,80,446) छात्र भाग ले रहे हैं. इस साल कक्षा 12वीं परीक्षा में लगभग 2.81 लाख (2,81,436) और 10वीं की परीक्षा में 3.99 लाख (3,99,010) छात्र शामिल हो रहे हैं.
झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है. सुबह की पाली में 10वीं की परीक्षा तो 12वीं की परीक्षा दोपहर की पाली में होगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की बोर्ड परीक्षाएं 25 अप्रैल को संपन्न होंगी. जेएसी परीक्षा के विवरण के लिए वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in/jac पर जाएं.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
कोविड-19 के कारण परीक्षा केंद्र पर छात्रों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना आवश्यक है. छात्रों को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश पाने के लिए मास्क, हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करते रहना होगा.
ये भी पढ़ेंः Jharkhand Board Exams 2022: झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा कल से, छात्रों के लिए जरूरी गाइडलाइंस
झारखंड 10वीं, 12वीं परीक्षा के दौरान कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी है-
1.झारखंड एकेडमिक काउंसिल जेएसी 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं सुबह और दोपहर दोनों पालियों में आयोजित की जाएंगी. छात्रों को अपनी निर्धारित सीटों की जांच करने के लिए निर्धारित परीक्षा समय से कम से कम 30 मिनट पहले रिपोर्ट करना होगा.
2.छात्रों को COVID-19 दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना जरूरी है. छात्रों को फेस मास्क पहनना होगा और हैंड सैनिटाइज़र रखना होगा. इसके बिना उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा.
3.छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना होगा.
4.प्रश्नों का उत्तर देने से पहले छात्र प्रश्न पत्र और उत्तर पत्रक पर दिए गए सभी निर्देश पढ़ें.
5.परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित वस्तुओं में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, हेडफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं