Jharkhand Board Exams 2022: झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा कल से यानी 24 मार्च से शुरू होने जा रही हैं. यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है. लगभग 7 लाख छात्र झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिसमें से 2.81 लाख (2,81,436) छात्र 12वीं और 3.99 लाख (3,99,010) छात्र इस साल 10वीं की परीक्षा में भाग ले रहे हैं. उम्मीद है कि इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों ने परीक्षा की तैयारी कर ली हो. वहीं झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने भी कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक और कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली है. काउंसिल ने छात्रों के लिए जरूरी गाइडलाइन्स जारी किया है, जिसे सभी छात्रों को पालन करना अनिवार्य है. क्या है ये गाइडलाइन्स आइये जानते हैं.
ये भी पढ़ें ः JAC 10th Admit Card 2022: झारखंड बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया, डाउनलोड करें
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
JAC 10वीं, 12वीं परीक्षा 2022: परीक्षा केंद्र पर पालन करने के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
1.छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है, इसके बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा.
2.कोविड-19 के चलते छात्रों को मास्क पहनना होगा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और अन्य कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.
3. झाररखंड एकेडमिक काउंसिल 10वीं, 12वीं की परीक्षा दो पालियों में आयोजित कर रहा है. सुबह की पाली में कक्षा 10वीं और दोपहर की पाली में कक्षा 12वीं के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी. छात्रों को अपनी निर्धारित सीटों की जांच के लिए निर्धारित परीक्षा समय से कम से कम 30 मिनट पहले रिपोर्ट करना होगा.
4.परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित वस्तुओं में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, हेडफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट शामिल हैं.
5.मैट्रिक की परीक्षा 20 अप्रैल को जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 25 अप्रैल को संपन्न होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं