IIT Kanpur's e-Masters Degree Programmes: आईआईटी से पढ़ने की चाहत हर किसी की होती है, अगर आप भी देश में इंजीनियरिंग की सबसे प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी से पढ़ाई करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानुपर (IIT Kanpur) ने ई-मास्टर डिग्री प्रोग्राम 2024 सत्र 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आईआईटी कानपुर ने यह प्रोग्राम वर्किंग और प्रोफेशनल के लिए डिजाइन किया है, जिसमें दाखिले के लिए गेट स्कोर की जरूरत नहीं है. यह मास्टर डिग्री प्रोग्राम पोस्ट ग्रेजुएट लेवल का है, जो प्रोफेशनल को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी में और कुशल बनाएगी. आईआईटी कानुपर ई-मास्टर डिग्री प्रोग्राम 2024 सत्र 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट iitk.ac.in पर शुरू कर दी गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए 31 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क के रूप में 1500 रुपये का भुगतान करना होगा.
CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा का आखिरी दिन, आज है 10वीं आईटी और AI का पेपर, पास करने के लिए इतने अंक जरूरी
केवल सप्ताहांत में होंगी क्लासेस
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह ई-मास्टर डिग्री प्रोग्राम में कई सारे फ्लेक्सिबल ट्रैक मल्टी डिसिप्लिनरी मॉड्यूल शामिल हैं जो वर्तमान उद्योग विकास को दर्शाते हैं. संस्थान इसकी क्लासेस केवल सप्ताहांत में लेगा, जो लाइव और इंटरैक्टिव होंगी. कोर्स के दौरान छात्रों को आईआईटी कानपुर परिसर का दौरा करने का अवसर भी मिलेगा. यह प्रोग्राम पूरी तरह कोर्स बेस्ड होगा, जिसके लिए थीसिस की जरूरत नहीं होगी.
जरूरी योग्यता
आईआईटी कानुपर के इस कोर्स में एडमिशन पाने के लिए छात्र का मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में बैचलर डिग्री या मास्टर डिग्री का होना जरूरी है. साथ ही दो साल का अनुभव भी होना चाहिए. आईआईटी के इस कोर्स के लिए गेट स्कोर की जरूरत नहीं है.
कैसे होगा चयन
आईआईटी कानुपर अपने इस कोर्स में दाखिले के लिए सेलेक्शन टेस्ट का आयोजन करेगा. सेलेक्शन टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में बुलाया जाएगा. ओपन सीट के आधार पर उम्मीदवारों को कोर्स में प्रवेश मिलेगा.
NEET 2024 परीक्षा, इस बार छात्रों के बीच होगी कड़ी प्रतिस्पर्धा, नीट यूजी कटऑफ जाएगा और ऊपर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं