IAS officer बनना लाखों युवाओं का सपना होता है. लेकिन UPSC Civil Services Exam देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाती है. इस परीक्षा को पास करने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि सही आदतें और अनुशासन भी बेहद जरूरी होता है. अगर आपका सपना भी IAS Officer बनने का है, तो आपको ये 7 आदतें जरूर अपनानी चाहिए.
Consistent Study Routine
UPSC की तैयारी में सबसे जरूरी चीज है Consistency. टॉपर्स रोजाना एक तय समय पर पढ़ाई करते हैं और नियमित स्टडी रूटीन फॉलो करते हैं. रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ना लंबे समय तक बेहतर परिणाम देता है.
Time Management
UPSC का सिलेबस बड़ा होता है. इसलिए सफल Aspirants समय का सही इस्तेमाल करना सीखते हैं. वे हर Subject के लिए अलग समय तय करते हैं और डेली टारगेट बनाकर पढ़ाई करते हैं.
Job In ISRO: इसरो में कैसे मिलती है नौकरी, क्या करनी होती है पढ़ाई
Current Affairs
IAS बनने का सपना देखने वाले छात्रों को रोज अखबार और करंट अफेयर्स पढ़ने की आदत डालनी चाहिए. UPSC Exam में देश-दुनिया की घटनाओं से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं.
Regular Revision
कई छात्र पढ़ तो लेते हैं लेकिन रिवीजन नहीं करते. सफल UPSC Aspirants नियमित रिवीजन को आदत बना लेते हैं. बार-बार दोहराने से कांसेप्ट लंबे समय तक याद रहते हैं.
Answer Writing Practice
UPSC Mains Exam में अच्छे आंसर लिखना जरूरी होता है. इसलिए IAS बनने की तैयारी कर रहे छात्रों को रोज आंसर राइटिंग प्रेक्टिस करनी चाहिए.
डिग्री नहीं, अब हुनर की है कीमत, ये 5 स्किल्स जिनसे कमा सकते हैं घर बैठे 1 लाख से ज्यादा रुपये
Self-Discipline-Social Media Control
कई IAS Officers ने बताया है कि सफलता के लिए सेल्फ डिसिप्लन जरूरी है. जरूरत से ज्यादा मोबाइल फोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल तैयारी को नुकसान पहुंचा सकता है.
Positive Mindset
UPSC की तैयारी एक लंबा सफर है. इसमें कई बार असफलता और तनाव का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में पॉजिटिव थिंकिंग और धैर्य बनाए रखना बहुत जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं