विज्ञापन

डिग्री नहीं, अब हुनर की है कीमत, ये 5 स्किल्स जिनसे कमा सकते हैं घर बैठे 1 लाख से ज्‍यादा रुपये

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में अब केवल डिग्री होना ही काफी नहीं है. कंपनियां डिग्री होल्‍डर्स की बजाय स्किल वर्क को ज्‍यादा तवज्‍जो दे रही हैं.

डिग्री नहीं, अब हुनर की है कीमत, ये 5 स्किल्स जिनसे कमा सकते हैं घर बैठे 1 लाख से ज्‍यादा रुपये

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में अब केवल डिग्री होना ही काफी नहीं है. कंपनियां डिग्री होल्‍डर्स की बजाय स्किल वर्क को ज्‍यादा तवज्‍जो दे रही हैं. डिजिटल युग में कई ऐसे स्किल्स हैं, जिनकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है. जिन लोगों को स्किल वर्क आता है, वे घर बैठे फ्रीलांस करके लाखों रुपए कमा सकते हैं. 

5 स्किल्स जिनसे कमा सकते हैं घर बैठे 1 लाख से ज्‍यादा रुपये

डिजिटल मार्केटिंग 
हर बिजनेस ऑनलाइन आना चाहता है. बिना डिजिटल मार्केटिंग के ऑनलाइन बिजनेस की ग्रोथ करना मुश्किल है. इसके लिए डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की जरूरत होती है. SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग और गूगल एड्स जैसे स्किल्स सीखकर आप घर बैठे क्लाइंट्स के लिए काम कर सकते हैं. 

वीडियो एडिटिंग 
YouTube, Instagram Reels और OTT प्लेटफॉर्म्स की वजह से वीडियो कंटेंट का क्रेज बढ़ गया है. ऐसे में वीडियो एडिटर्स की मांग भी तेजी से बढ़ी है. 

ऑफिस में कौन होते हैं Frenemy, मीठी बातें करके तबाह कर सकते हैं करियर

वेब डेवलपमेंट 
आज हर कंपनी को अपनी वेबसाइट चाहिए. वेब डेवलपमेंट एक हाई-डिमांड स्किल है, जिसमें फ्रंटेंड और बैकएंड दोनों शामिल होते हैं. इस स्किल को सीखकर फ्रीलांस का काफी काम मिल सकता है. 

डेटा एनालिस्‍ट 
आज के समय में डेटा ही सबसे बड़ी पूंजी माना जाता है. जो लोग डेटा को समझना और उसे बिजनेस इनसाइट्स में बदलना जानते हैं, वे सबसे ज्यादा पेमेंट पाते हैं. 

अगर आपको सक्‍सेस चाहिए तो इन चीजों को हमेशा के लिए छोड़ना होगा

सोशल मीडिया मैनेजमेंट 
अगर आप किसी बिजनेस के सोशल मीडिया अकाउंट्स संभाल सकते हैं, तो काफी पैसा कमा सकते हैं. इसमें 
सोश्‍ल मीडिया पोस्ट बनाना, शेड्यूल करना और ऑडियंस से एंगेज करना आना चाहिए. 
 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skill Work, Skill Work Freelance Jobs, Skill Work Freelance Jobs In India, Freelance Jobs Kahan Milte Hai, Freelance Jobs Kya Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com