How to get job in Intelligence Agencies: देश की इंटेलिजेंस एजेंसियां सुरक्षा में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. ये एजेंसियां आतंकवाद, जासूसी, साइबर हमलों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े खतरों पर नजर रखती हैं. इसके लिए RAW, IB, NIA और Military Intelligence जैसी एजेंसियां काम करती हैं. जहां नौकरी करने का सपना युवा देखते हैं.
क्या काम करती हैं Intelligence Agencies
भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसियों में RAW यानी Research and Analysis Wing, Intelligence Bureau (IB), National Investigation Agency (NIA) और Directorate of Military Intelligence शामिल हैं. RAW देश के बाहर की खुफिया जानकारी जुटाने का काम करती है, जबकि IB देश के अंदर सुरक्षा और खुफिया गतिविधियों पर नजर रखती है. NIA आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच करती है.
एजेंसियों में नौकरी पाने के लिए योग्यता
इन एजेंसियों में नौकरी पाने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है. आमतौर पर ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक मानी जाती है. कई मामलों में Political Science, International Relations, Criminology, Computer Science या Defence Studies जैसे विषय फायदेमंद साबित होते हैं. विदेशी भाषाओं की जानकारी भी अतिरिक्त लाभ देती है.
बैंक में कैसे मिलती है नौकरी, क्या करनी होती है पढ़ाई, कौन सा एग्जाम पास करना होता है
कैसे की जाती है भर्तियां
RAW और IB में सीधी भर्ती बहुत कम होती है. अधिकतर अधिकारियों का चयन UPSC Civil Services, CAPF, पुलिस सेवाओं या सेना से किया जाता है. कई बार अनुभवी IPS, IAS और Armed Forces Officers को Intelligence Agencies में भेजा जाता है. IB Security Assistant और ACIO जैसे पदों के लिए समय-समय पर भर्ती निकालता है.
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया काफी कठिन होती है. इसमें Written Exam, Psychological Test, Interview, Medical Test और Background Verification शामिल हो सकते हैं. उम्मीदवार की मानसिक मजबूती, विश्लेषण क्षमता, तेज निर्णय लेने की क्षमता और गोपनीयता बनाए रखने की योग्यता को परखा जाता है. कई एजेंसियां फिजिकल फिटनेस पर भी विशेष ध्यान देती हैं.
Intelligence Officer बनने के लिए Skill
Intelligence Officer बनने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि कई महत्वपूर्ण Skills भी जरूरी होती हैं. इनमें Analytical Thinking, Communication Skills, Problem Solving, Team Work और Technology की समझ शामिल है. आज के समय में Cyber Intelligence और Data Analysis का महत्व तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए Cyber Security और Artificial Intelligence जैसे क्षेत्रों के छात्रों के लिए भी अवसर बढ़ रहे हैं.
10 बातें, जो आपको ऑफिस में भूलकर भी नहीं बोलनी चाहिए, ना मीटिंग में, ना दोस्तों से...
गोपनीय रखी जाती है जानकारी
इन एजेंसियों में काम करने वाले अधिकारियों की पहचान और कार्य अक्सर गोपनीय रखे जाते हैं. Official Secrets Act के तहत संवेदनशील जानकारी साझा करना अपराध माना जाता है. इसलिए यहां काम करने वालों को बेहद अनुशासित और जिम्मेदार होना पड़ता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं