विज्ञापन

10 बातें, जो आपको ऑफिस में भूलकर भी नहीं बोलनी चाहिए, ना मीटिंग में, ना दोस्‍तों से...

10 things you should never say in the office: अक्‍सर ऑफिस में लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर बुरा असर डालती हैं. इन्‍हीं में से एक गलती है ऐसी बातें बोल देना, जो आपके करियर के लिए खराब साबित हो सकती हैं.

10 बातें, जो आपको ऑफिस में भूलकर भी नहीं बोलनी चाहिए, ना मीटिंग में, ना दोस्‍तों से...

10 things you should never say in the office: अक्‍सर ऑफिस में लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर बुरा असर डालती हैं. इन्‍हीं में से एक गलती है ऐसी बातें बोल देना, जो आपके करियर के लिए खराब साबित हो सकती हैं. इन बातों का सीधा असर प्रोफेशनल इमेज पर पड़ सकता है. कई बार ये बातें मजाक या गुस्से में भी बोली जाती हैं, इसलिए जरूरी है कि भाषा और शब्दों पर ध्यान दिया जाए. जानें ऐसी 10 बातें, जिन्हें ऑफिस में बोलने से बचना चाहिए. 

10 बातें, जो आपको ऑफिस में भूलकर भी नहीं बोलनी चाहिए

1. ये मेरा काम नहीं है
अगर आपको काम दिया जाता है तो ये मना करने के लिए ये वाक्‍य बोलना आपके गैर-जिम्मेदार रवैये को दिखाता है. प्रोफेशनल इमेज के लिए बेहतर होता है कि सहयोग की भावना दिखाकर काम किया जाए. 

2. मुझे फर्क नहीं पड़ता
इस तरह के वाक्‍यों के प्रयोग से बचना चाहिए. ये आपकी छवि को नुकसान पहुंचाते हैं. 

3. मेरा बॉस को कुछ नहीं आता 
सीनियर्स खास तौर पर बॉस के बारे में गलत बोलना आपके प्रोफेशनलिज्म पर सवाल उठाता है और इससे सीनियर्स के प्रति आप क्‍या रिस्‍पेक्‍ट रखते हैं, ये भी पता चलता है. 

7 आदतें, जिनसे आप लगते हैं Unprofessional, ऑफिस में पीठ पीछे होती हैं बातें

4. मैंने तो पहले ही कहा था...इनसे नहीं होगा  
किसी के काम को कमतर आंकना, उसे नीचा दिखाने जैसा लगता है और टीम में नेगेटिविटी की भावना को बढ़ाता है. 

5. यह काम हो ही नहीं सकता 
अगर आपको कोई काम करने को दिया जाता है और आप बिना कोशिश के उसे असंभव कह देते हैं तो यह आपकी सीमित सोच को दर्शाता है. 

6. यह मेरी गलती नहीं है
काम की जिम्‍मेदारी से बचना बहुत खराब मैसेज देता है. जिम्मेदारी लेना ज्यादा प्रोफेशनल रवैया होता है. 

7. मुझे जल्दी घर जाना है 
कभी-कभी तो ये बात सही लगती है, लेकिन बार-बार आप ये कहते हैं तो यह काम के प्रति आपकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाता है. 

8. आप नहीं समझ पाएंगे 
यह दूसरों का अपमान करने जैसा वाक्‍य है. इससे प्रोफेशनल रिश्ते खराब होते हैं. 

फर्राटेदार इंग्लिश बोलना कैसे सीखें, बहुत काम के हैं ये टिप्‍स, बस इन्‍हें रखना है ध्‍यान

9. यह तो बहुत आसान काम था, इसमें करना ही क्‍या था 
कई बार हम दूसरों के काम को हल्का दिखाना चाहते हैं. यह गलत संदेश देता है. 

10. ऑफिस में बहुत पॉलिटिक्स है
ऑफिस के लिए ऐसी बातें करना नकारात्मक सोच को दिखाती हैं. इस तरह के वाक्‍यों के प्रयोग से बचना चाहिए. 
 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Office Tips, Office Tips In Hindi, What Not To Say In Office, Office Meeting Tips, Office Work Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com