विज्ञापन

बैंक में कैसे मिलती है नौकरी, क्‍या करनी होती है पढ़ाई, कौन सा एग्‍जाम पास करना होता है

How to get job in a bank: बैंक में नौकरी यानी अच्छी सैलरी, जॉब सिक्योरिटी और ग्रोथ के मौके. भला कौन ऐसी नौकरी नहीं पाना चाहेगा. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि बैंक में नौकरी मिलती कैसे है

बैंक में कैसे मिलती है नौकरी, क्‍या करनी होती है पढ़ाई, कौन सा एग्‍जाम पास करना होता है

How to get job in a bank: बैंक में नौकरी यानी अच्छी सैलरी, जॉब सिक्योरिटी और ग्रोथ के मौके. भला कौन ऐसी नौकरी नहीं पाना चाहेगा. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि बैंक में नौकरी मिलती कैसे है, इसके लिए क्या पढ़ाई करनी होती है और कौन से एग्जाम पास करने होते हैं, इस लेख में विस्‍तार से इन सभी सवालों के जवाब जानें.  

बैंक में कैसे नौकरी मिलती है 
भारत में बैंकिंग सेक्टर में नौकरी के लिए मुख्य रूप से दो तरह की परीक्षाएं होती हैं- IBPS और SBI. 

- पब्लिक सेक्टर बैंकों में रिक्रूटमेंट करने वाली संस्था का नाम है आईबीपीएस यानी इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन. हर साल क्लर्क, प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) आदि कई पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है. इसके जरिए पब्लिक सेक्टर बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भर्ती करते हैं. इसमें बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक आदि सभी बड़े बैंक शामिल हैं.  

डिग्री नहीं, अब हुनर की है कीमत, ये 5 स्किल्स जिनसे कमा सकते हैं घर बैठे 1 लाख से ज्‍यादा रुपये

-  SBI यानी State Bank of India अपनी अलग भर्ती प्रक्रिया के जरिए पदों के लिए एग्जाम लेता है. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया भर्तियों के लिए खुद ही नोटिफिकेशन भी जारी करता है.

- प्राइवेट बैंक अलग-अलग तरीकों से भर्ती करते हैं. कुछ सीधे इंटरव्यू लेकर और कुछ एंट्रेंस टेस्ट के जरिए. वे कम्युनिकेशन स्किल्स और बेसिक बैंकिंग नॉलेज की मांग करते हैं. 

कौन से एग्‍जाम पास करने होते हैं 
इन परीक्षाओं में आमतौर पर तीन स्टेज होते हैं- 
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
मुख्य परीक्षा (Mains) 
इंटरव्यू (कुछ पदों के लिए)

इसमें पद के अनुसार परीक्षा होती है जैसे क्लर्क पद के लिए दो परीक्षा होती है - प्रिलिम्स और मेंस. लेकिन क्लर्क और पीओ के एग्जाम पैटर्न अलग होते हैं.

मेल नर्स कैसे बनते हैं, कौन सा कोर्स करना पड़ता है, कितनी होती है सैलरी

एग्जाम में रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज और जनरल अवेयरनेस जैसे विषय शामिल होते हैं. IBPS या SBI में से किसी एक परीक्षा में पास होकर बैंक में नौकरी मिल सकती है. 

क्‍या पढ़ाई करनी होती है 
बैंक में नौकरी के लिए न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन मांगी जाती है. आप किसी भी स्ट्रीम से यानी आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस से स्नातक होने चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Get Job In A Bank, Bank Jobs, Bank Jobs 2026, Bank Exam, Bank Exam Sbi Clerk
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com