Gujarat Board HSC Exams 2021: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB या GSEB) कल से कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करेगा. कक्षा 12वीं (HSC) साइंस के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 30 मार्च से आयोजित की जाएंगी. बोर्ड ने कक्षा 12वीं की साइंस की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर GSEB के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं.
GSEB साइंस प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड को एक्सेस करने के लिए, छात्रों को अपने स्कूल इंडेक्स नंबर और मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग करना होगा.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
GSEB Class 12 Practical Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर “HSC Science Practical Exam Hall Ticket” के लिंक पर क्लिक करें.
- अब नई विंडो पर स्कूल इंडेक्स नंबर डालें.
- अब अपनी पहले से रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर डालें.
- लॉग इन करने पर आपकी रजिस्टर्ड आईडी और मोबाइल नंबर पर (OTP) आ जाएगा.
- अब आप OTP का उपयोग करके कक्षा 12वीं साइंस प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
गुजरात बोर्ड ने छात्रों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बदलने का विकल्प भी प्रदान किया है. छात्रों को बोर्ड को अनुरोध भेजना होगा और अनुरोध स्कूल के लेटर पैड पर प्रिंसिपल के सिग्नेचर और स्कूल इंडेक्स नंबर के साथ होना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं