GUJCET Registration 2024: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. गुजरात सीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जनवरी है. जीयूजेसीईटी 2024 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 350 रुपये शुल्क देना होगा. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या एसबीआई-ई-पे से करना होगा.
GUJCET Registration 2024 Direct link

Add image caption here
गुजरात सीईटी एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन गुजरात के कॉलेजों में बीटेक और बीफॉर्मा प्रोग्रामों में एडमिशन के लिए किया जाता है. इस साल यह परीक्षा 31 मार्च को आयोजित की जाएगी. पहले यह परीक्षा 2 अप्रैल को होने वाली थी, लेकिन सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा के चलते तारीख बदल दी गई है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एग्जाम पैटर्न की बात करें तो गुजरात सीईटी का क्यूश्चन पेपर गुजरात बोर्ड कक्षा 11वीं, 12वीं के केमिस्ट्री, फिजिक्सर, साइंस और मैथ विषय से तैयार किया जाता है. यह परीक्षा पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाती है. गुजरात सीईटी में कुल 120 प्रश्न होते हैं, जिसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय मिलेगा.
गुजरात सीईटी 2024 के लिए कैसे करें आवेदन | How to Register for GUJCET 2024
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर जाएं.
होमेपज पर क्लिक हियर फॉर न्यू कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
बेसिक जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
इसके बाद जेनरेट किए गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें.
अब GUJCET 2024 आवेदन फॉर्म भरें.
इसके बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए कंफर्मेंशन पेज डाउलोड करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं