विज्ञापन

GUJCET 2026: कल 1.35 लाख छात्र देंगे परीक्षा, जानें इंजीनियरिंग और फार्मेसी में Admission का पूरा गणित

GUJCET 2026 परीक्षा 29 मार्च को आयोजित होगी. 1.35 लाख छात्र देंगे परीक्षा। जानें इंजीनियरिंग और फार्मेसी एडमिशन के लिए एग्जाम पैटर्न, समय और मेरिट लिस्ट की पूरी जानकारी.

GUJCET 2026: कल 1.35 लाख छात्र देंगे परीक्षा, जानें इंजीनियरिंग और फार्मेसी में Admission का पूरा गणित
सिर्फ 12वीं की मार्कशीट से आपको गुजरात के टॉप इंजीनियरिंग या फार्मेसी कॉलेज में सीट नहीं मिलेगी.

GUJCET 2026 :  गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) रविवार, 29 मार्च 2026 को राज्य भर में गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) आयोजित करने जा रहा है. इस साल कॉम्पिटीशन काफी कड़ी रहने वाली है क्योंकि 1.35 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

यह भी पढ़ें- भारत के इस राज्य में एक या दो नहीं, तीन बार होती हैं बोर्ड परीक्षाएं, जान लीजिए वजह

छात्रों का आंकड़ा और बोर्ड का गणित

GUJCET 2026 में भाग लेने वाले छात्रों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें विविधता देखने को मिलती है. कुल 1.35 लाख छात्रों में से:

  • लगभग 1.15 लाख उम्मीदवार गुजरात बोर्ड (GSEB) से हैं.
  • 18,500 से अधिक छात्र CBSE बोर्ड के हैं.
  • बाकी छात्र अन्य राज्य या अंतरराष्ट्रीय बोर्ड से संबंधित हैं.

परीक्षा का समय और पैटर्न

कल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक गुजरात के विभिन्न केंद्रों पर ओएमआर (OMR) आधारित यह परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा का स्ट्रैक्चर कुछ इस तरह है:

कुल सब्जेक्ट: फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ.

क्वेशच्न संख्या : हर सब्जेक्ट से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे.

मार्क्स: हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा (कुल 160 अंक).

समय: हर पेपर के लिए 60 मिनट का समय निर्धारित है.

एग्जाम शेड्यूल: कब होगा कौन सा पेपर?

सुबह का सेशन (10:00 AM - 12:00 PM): फिजिक्स और केमिस्ट्री के पेपर एक साथ होंगे. यह सभी ग्रुप्स (A, B, AB) के लिए अनिवार्य है.

दोपहर का सेशन: सबसे पहले बायोलॉजी की परीक्षा होगी, और उसके ठीक बाद मैथमेटिक्स का पेपर होगा. शाम 4 बजे तक पूरी प्रोसेस संपन्न हो जाएगी.

कौन से ग्रुप के लिए कौन से विषय जरूरी?

A ग्रुप

फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स.

B ग्रुप

फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी.

AB ग्रुप

इन छात्रों को चारों विषयों (PCMB) की परीक्षा देनी होगी.

यह परीक्षा तीन भाषाओं गुजराती, अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की जा रही है, ताकि किसी भी पृष्ठभूमि के छात्र को भाषा की बाधा न आए.


 

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GUJCET 2026, GSEB, Gujarat Common Entrance Test, GUJCET Exam Date, Engineering Admission Gujarat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com