GATE 2024 Result on 16 March: गेट 2024 रिजल्ट की घड़ियां नजदीक आ गई हैं. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलोर (IISc) ने गेट रिजल्ट की सारी तैयारी कर ली है. गेट 2024 रिजल्ट कल यानी 16 मार्च को जारी किया जाएगा. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in से अपना गेट 2024 रिजल्ट देख सकते हैं. पिछले साल गेट 2023 के लिए 6.7 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से लगभग एक लाख उत्तीर्ण हो सके थे. रिपोर्ट के अनुसार 29 पेपरों में 12 पेपरों में 20 प्रतिशत से अधिक छात्र पास हुएं. पिछले साल सबसे अधिक मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में 25 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. पिछले साल टॉपर्स की घोषणा उनकी ब्रांच के आधार पर की गई थी. कुछ ब्रांचों में गेट टॉपर्स को 1000 अंक तक प्राप्त हुए थे. वहीं 2022 में, लगभग 8 लाख छात्रों में से 1.12 लाख ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईआईएससी शनिवार, 16 मार्च को केवल गेट रिजल्ट 2024 की घोषणा करेगा, स्कोरकार्ड बाद में जारी करेगा. गेट 2024 स्कोरकार्ड 23 मार्च को वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, तब जाकर उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे. गेट 2024 स्कोर कार्ड में पंजीकरण संख्या, लिंग, टेस्ट पेपर का नाम, 1000 में से गेट स्कोर, 100 में से गेट अंक, ऑल इंडिया रैंक और प्रत्येक पेपर के लिए योग्यता स्कोर जैसे विवरणों का उल्लेख होगा.
NEET MDS 2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड कल, मंत्रालय ने एग्जाम सेंटर को लेकर किया ट्विट
कैसे कैलकुलेट होता है गेट 2024 स्कोर
गेट 2024 (GATE 2024) स्कोर की गणना के लिए उम्मीदवार द्वारा अर्जित रीयल मार्क्स का उपयोग किया जाएगा. मल्टी सेशन पेपर्स (विषयों) के लिए, विभिन्न सत्रों के उम्मीदवारों के रीयल मार्क्स को उस विषय के लिए सामान्यीकृत अंकों में बदल जाएगा. इस तरह गेट स्कोर 2024 की गणना के लिए रीयल मार्क्स (for single-session exam) या सामान्यीकृत अंक (for multi-session papers) का उपयोग किया जाएगा.
गेट स्कोर है बहुत जरूरी
गेट स्कोर कई मायने में महत्वपूर्ण होता है. गेट रिजल्ट के आधार पर छात्र आईआईटी (IIT) और अन्य तकनीकी संस्थानों में मास्टर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकता है. यही नहीं कई सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) को भी भर्ती के लिए गेट स्कोर की आवश्यकता होती है. गेट स्कोरकार्ड तीन साल के लिए वैलिड होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं