GATE 2024 Application: गेट 2024 की परीक्षा फरवरी में होना तय है. गुरुवार, 24 अगस्त से गेट 2024 के लिए रजिस्ट्र्शन शुरू होने वाले थे, लेकिन भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंग्लोर ने ऐन मौके पर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) रजिस्ट्रेशन की संभावित तिथि को स्थगित कर दिया. इसके साथ ही आईआईएससी बैंगलोर द्वारा गेट परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की संभावित नई तारीख जारी की गई. इसके मुताबिक अब गेट 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त से शुरू किए जा सकते हैं. संस्थान ने इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की. आधिकारिक वेबसाइट पर ''GATE 2024 के लिए आवेदन पोर्टल 30 अगस्त 2023 तक खुलने की उम्मीद है'' लगातार स्क्रोल कर रहा है. जैसे ही गेट 2024 का लिंक वेबसाइट पर सक्रिय होगा, इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - गेट2024.iisc.ac.in से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहले, गेट 2024 के लिए आवेदन पोर्टल 24 अगस्त तक खुलने की उम्मीद थी, लेकिन दिन के अंत में आईआईएससी बैंगलोर ने एक अधिसूचना जारी की स्थगित करने की जानकारी दी. गेट 2024 रजिस्ट्रेशन की यह तारीख भी संभावित है, ऐसे में इसमें भी बदलाव हो सकता है.
फरवरी में होगी परीक्षा
गेट परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी. सुबह पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी.
आईआईएससी बेंगलोर ने जोड़ा नया पेपर
आईआईएससी बैंगलोर ने इस साल से डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एक नया पेपर जोड़ा है. संस्थान ने पेपर और पाठ्यक्रम जारी कर दिया है. इसके मुताबिक इसमें 30 पेपर होंगे, जिनमें से छात्र अधिकतम दो पेपर चुन सकते हैं. यह परीक्षा अंग्रेजी में होगा और प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा. कुल अंकों में से, जनरल एप्टीट्यूट सभी पेपरों के लिए सामान्य होगा, यह 15 अंकों के लिए होगा, वहीं बाकी पेपर 85 अंकों के लिए होगा.
MP Board Supplementary Result 2023: 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे, ऐसे कर पाएंगे चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं