CBSE 10th, 12th Board Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड धीरे-धीरे 2024 की बोर्ड परीक्षाओं की ओर बढ़ रहा है. लेटेस्ट अपडेट है कि सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में एक महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए हैं. यह निर्देश आगामी सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 फॉर्म के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. नोटिस में बोर्ड ने सभी स्कूलों को छात्रों के डेट ऑफ बर्थ, फोटोग्राफ और विषयों की सही जानकारी अपलोड करने को कहा गया है. इस दिशानिर्देश के अनुसार छात्र जो भी विषय कक्षा 11वीं में पढ़ेंगे, उन्हें 12वीं कक्षा में उन्हीं सभी विषयों को पढ़ना होगा. वे कक्षा 12वीं में विषयों में बदलाव नहीं कर सकेंगे.
CBSE 10th, 12th Board Exam 2024: नोटिस
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा बोर्ड ने कहा कि अगर कोई छात्र एडिशनल/ ऑप्शनल सब्जेक्ट लेना चाहता है तो वह कक्षा 9वीं या कक्षा 11वीं के पंजीकरण के समय विषयों में बदलाव कर सकता है. इसलिए बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वह कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्रों के फॉर्म में सब्जेक्ट को भरते और अपलोड करते समय सावधानी बरतें. कारण कि एक बार फॉर्म में जो भर दिया है, उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा.
यही नहीं सीबीएसई ने स्कूलों को कहा कि वे रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्रों के फोटोग्राफ को अपलोड करते समय और फॉर्म में छात्र के जन्म तिथि को भरते समय भी विशेष सावधानी बरतें.
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए एलओसी भरने की प्रक्रिया शुक्रवार, 18 अगस्त से शुरू कर दी है, जो 10 सितंबर तक चलेगी. हालांकि लेट फीस के साथ एलओसी फॉर्म 19 सिंतबर से 25 सितंबर तक भी भरा जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं