IISc MTech Admission: गेट परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद अब एमटेक में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जिन उम्मीदवारों को एमटेक एडमिशन के लिए आवेदन करना है. वे अप्लाई कर सकते हैं. भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के जरिए एमटेक कोर्सेस में एडमिशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट को बढ़ा दिया है. जिन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे अप्लाई कर सकते हैं. पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iisc.ac.in पर जाकर IISc MTech प्रवेश 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 मार्च 2025 है.
एडमिशन के लिए कट ऑफ जल्द जारी होगा
संस्थान ने पहले नोटिस जारी कर बताया था कि GATE के जरिए MTech कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले छात्र 17 अप्रैल, 2025 को या उससे पहले अपने कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल (COAP) आईडी को अपडेट कर सकते हैं. COAP आईडी को अपडेट करने का ऑप्शन आवेदन पोर्टल पर सक्षम किया जाएगा. संस्थान MTech प्रवेश के लिए GATE कट-ऑफ 2025 जारी करेगा और GATE 2025 में रैंक प्राप्त करने वाले आवेदन करने के पात्र होंगे.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उम्मीदवारों को GATE काउंसलिंग 2025 के लिए COAP 2025 पोर्टल पर आवेदन करना होगा. रजिस्टर उम्मीदवारों का इंटरव्यू या लिखित परीक्षा 14 से 17 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी और रिपोर्टिंग की तारीख 21 से 23 जुलाई होगी. IISc में MTech एडमिशन के लिए पाठ्यक्रम-वार चयन प्रक्रिया नीचे दी गई है.
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) के नतीजे 19 मार्च को घोषित किए गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं