GATE 2024 Registration: गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो रहे हैं. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु गुरुवार, 24 अगस्त से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू कर रहा है. प्रक्रिया शुरू होने पर इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं. गेट 2024 के लिए 24 अगस्त से 29 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. लेटेस्ट अपडेट है कि गेट परीक्षा में एक नया पेपर जोड़ा गया है. यह नया पेपर डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड है. गेट परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो इंजीनियरिंग में मास्टर प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है.
GATE 2024 Registration का डायरेक्ट लिंक
गेट के लिए योग्यता
वे छात्र जो वर्तमान में किसी भी स्नातक डिग्री प्रोग्राम के 3rd या हायर वर्षों में अध्ययन कर रहे हैं या जिन्होंने इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/साइंस/आर्किटेक्चर/ह्यूमनिटिज में कोई सरकार-अनुमोदित डिग्री कार्यक्रम पूरा कर लिया है, वे गेट 2024 के लिए पात्र हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गेट 2024 परीक्षा की तारीख
गेट का विस्तृत शेड्यूल भी जारी किया गया है. इसके मुताबिक गेट 2024 का आयोजन 3, 4, 10 और 11 फरवरी 2024 को किया जाएगा. यह परीक्षा दो पालियों में होगी. पहले पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में भाग लेने के लिए गेट 2024 एडमिट कार्ड का होना जरूरी है, जो 11 फरवरी 2024 को जारी किया जाएगा. उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे.
MP Board Supplementary Result 2023: 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे, ऐसे कर पाएंगे चेक
महत्वपू्र्ण तारीखें
गेट रजिस्ट्रेशन शुरू: 24 अगस्त
गेट रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 29 सितंबर
पंजीकृत उम्मीदवारों द्वारा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 13 अक्टूबर, 2023
आवेदन सुधार करने की तिथि: 7 से 11 नवंबर
गेट एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: 3 जनवरी, 2024
गेट परीक्षा तिथि: 3, 4, 10 और 11 फरवरी, 2024
गेट रेस्पांस की जारी होगी : 16 फरवरी, 2024
आंसर-की जारी होने की तिथि: 21 फरवरी, 2024
आंसर-की ऑब्जेक्शन दर्ज करने की तिथि: 22 से 25 फरवरी, 2024
गेट रिजल्ट की घोषणा: 16 मार्च, 2024
Board Exams 2024: साल में दो बार होंगी बोर्ड परीक्षा, कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को पढ़नी होंगी दो भाषाएं : केंद्र
गेट 2024 के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन | How to apply for GATE 2024
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर गेट 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
अब रजिस्टर करें और अपना लॉगिन विवरण प्राप्त करें.
इसके बाद लॉगइन कर आवेदन पत्र भरें.
अब दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें.
अंत में फॉर्म सबमिट करें और अंतिम पृष्ठ सहेजें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं