MP Board 10th, 12th Supplementary Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) द्वारा एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे. एमपीबीएसई जल्द ही एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम को घोषित करेगा. हालांकि बोर्ड ने अब तक रिजल्ट जारी करने की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. वहीं एनडीटीवी ने जब माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board), मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर दिए गए टोल फ्री नंबर (18002330175) पर कॉल किया तो बोर्ड ने कहा कि अभी एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी नहीं किया गया है, ना ही रिजल्ट के बारे में कोई जानकारी है. छात्र रिजल्ट की लेटेस्ट जानकारी के लिए एमपीबीएसई की साइट को चेक करते रहें.
जैसे ही बोर्ड द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट घोषित किए जाएंगे, छात्र उसे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in से चेक कर सकेंगे. सप्लीमेंट्री बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की जरूरत होगी.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषय में असफल रहे छात्रों के लिए एमपीबीएसई द्वारा सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया गया था. यह परीक्षा 17 जुलाई से 27 जुलाई तक राज्यभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट कैसे चेक करें (how to check mp board class 10th, 12th supplementary result 2023)
सबसे पहले छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर एग्जाम/ रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें.
खुलने वाले वेबपेज पर एग्जामिनेशन रिजल्ट के तहत एमपीबीएसई 10वीं या 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें.
ऐसा करने पर सप्लीमेंट्री बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
अब रिजल्ट को चेक करने के बाद इसे डाउनलोड कर लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं