दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं. दिल्ली सरकार की ओर से आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि प्री-प्राइमरी और प्राथमिक कक्षाओं के लिए शीतकालीन अवकाश (Delhi School Closed) 1, जनवरी, 2022 से शुरू हो रहा है. जो कि 15 जनवरी, 2022 तक रहेगा. इस अवधि के दौरान वर्कशीट के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन शिक्षण गतिविधियों का संचालन नहीं किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड के हल्द्वानी में बनने जा रहा है एम्स अस्पताल, PM मोदी 30 दिसंबर को रखेंगे आधारशिला
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जारी किए गए आदेश में शीतकालीन अवकाश के दौरान, सर्वोदय विद्यालयों को अब तक कवर किए गए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के पाठ्यक्रम को संशोधित करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही शिक्षकों को कहा गया है कि वो अपनी-अपनी कक्षाओं के छात्रों की ताकत और कमजोरियों को नोट करें और शीतकालीन अवकाश के बाद प्रत्येक छात्र पर व्यक्तिगत ध्यान दें. आदेश में आगे कहा गया है कि स्कूलों को छात्रों को शीतकालीन अवकाश का असाइनमेंट छात्रों को देना होगा और छात्रों को सर्दियों की छुट्टियों के बाद उसे जमा करना होगा.
Winter break for pre-primary & primary classes to be observed from Jan 1-15 for Delhi govt schools; online/offline teaching-learning activities through worksheets to not be conducted during this period: Delhi Govt pic.twitter.com/loVCiBXN3o
— ANI (@ANI) December 27, 2021
बता दें कि राजधानी में कक्षा 6 से कक्षा 12 के छात्रों की कक्षाएं फिर से शुरू हो गई हैं. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में प्रदूषण का स्तर खराब होने के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया था. हालांकि खराब प्रदूषण का स्तर थोड़ा सही होने के बाद फिर से स्कूलों को खोलने का आदेश दिया गया था. हालांकि दिल्ली में कोरोना के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं. जिसके कारण दिल्ली सरकार ने रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगा दिया है. अगर दिल्ली में कोरोना के केस लगातार बढ़ते रहे तो स्कूलों को फिर से बंद कर दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं