विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2021

उत्तराखंड के हल्द्वानी में बनने जा रहा है एम्स अस्पताल, PM मोदी 30 दिसंबर को रखेंगे आधारशिला

जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में ऋषिकेश के बाद ये दूसरा एम्स होगा.

उत्तराखंड के हल्द्वानी में बनने जा रहा है एम्स अस्पताल, PM मोदी 30 दिसंबर को रखेंगे आधारशिला
पीएम मोदी 30 दिसंबर को रखेंगे आधारशिला
देहरादून:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 30 दिसंबर को उत्तराखंड के हल्द्वानी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखेंगे. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोलीहाट में एक जनसभा में इसकी घोषणा की. जनसभा को संबोधित करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में ऋषिकेश के बाद ये दूसरा एम्स होगा.

धामी ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र के लोगों के लिए एम्स स्थापित करने के उनके अनुरोध को स्वीकार करने को लेकर वो प्रधानमंत्री के आभारी हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए एम्स, ऋषिकेश जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें- बंगाल के पूर्व वित्त मंत्री ने पीएम मोदी से कपड़ों पर जीएसटी की बढ़ी दर वापस लेने की अपील की

धामी, करीब 23 करोड़ रुपये मूल्य की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के लिए गंगोलीहाट में थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के तहत पिछले पांच वर्षों में राज्य के लिए एक लाख करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.

धामी ने ‘मुख्य सेवक' के तौर पर प्रभार संभालने के बाद अपने मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए फैसलों का भी जिक्र करते हुए कहा कि इसने राज्य के लोगों के विकास एवं कल्याण के लिए करीब 700 फैसले लिए हैं. उन्होंने देहरादून में एक रैली में देश के प्रथम प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का एक कट-आउट लगाने को लेकर कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी ने एक समय उन्हें ‘‘गली का गुंडा'' कहा था और सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prime Minister Narendra Modi, Chief Minister Pushkar Singh Dhami, AIIMS, Rishikesh, Haldwani, Cornerstone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com