Bihar Board 12th Compartment Result 2022: बिहार बोर्ड यानी बीएसईबी इंटरमीडिएट ( BSEB Intermediate) की कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम (compartment exam results) से असंतुष्ट छात्र अपने उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board) ने बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंट-कम-स्पेशल परीक्षा 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर स्क्रूटनी / री-चेकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है. उम्मीदवार बीएसईबी कक्षा 12वीं स्क्रूटनी के लिए 6 जून, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए, छात्रों को अपनी आवेदन आईडी और पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी. ये भी पढ़ें ः Bihar Board 10th Compartment Exam 2022 Admit Card: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, जानें कब होगी परीक्षा
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
Bihar Board Class 10th Result 2022: बीएसईबी टॉपर्स को मिलेंगे लैपटॉप, नकद सहित ढेर सारे ईनाम
Bihar Board Inter Compartment Result 2022: स्क्रूटनी के लिए इन स्टेप को फॉलो करें-
1.सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
2.होमपेज पर "स्क्रूटनी अप्लाई फॉर इंटर कम्पार्ट कम स्पेशल एग्जाम 2022" लिंक पर क्लिक करें.
3.अब अपना एप्लीकेशन आईडी और पंजीकरण संख्या दर्ज करें.
4.प्रत्येक विषय के सामने बक्सों पर क्लिक करके स्क्रूटनी या रीचेकिंग के लिए विषयों का चयन करें.
5.'शुल्क भुगतान' विकल्प पर क्लिक करें और क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके स्क्रूटनी शुल्क का भुगतान करें.
बीएसईबी इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम 25 मई को घोषित किए गए थे. इस वर्ष बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 44,084 छात्र और 2,115 छात्रों ने बिहार स्पेशल एग्जाम दी थी.
बीएसईबी ने उन छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की, जो किसी विषय को पास करने के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं करके एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हुए थे. जबकि बिहार बोर्ड इंटर स्पेशल परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो बीएसईबी 12वीं परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने में असमर्थ थे. बीएसईबी इंटर कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट और स्पेशल परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 62.53 प्रतिशत और 67.52 प्रतिशत है. बिहार बोर्ड ने 9 मई को बीएसईबी इंटरमीडिएट कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट और स्पेशल परीक्षा आंसर-की को जारी किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं