Written by Rajeev Mishra, What is Mutual funds and NAV, NAV Calculations in Hindi: म्यूचुअल फंड क्या हैं. यह नाम से ही जाहिर है. हमारा तुम्हारा यानि म्यूचुअल है. आज सभी को लगता है कि बाजार में तेजी है. अर्थव्यवस्था में तेजी है और लाखों लोग पैसा बना रहे हैं. जो लोग शेयर बाजार में लगातार अपनी नजर नहीं रख सकते हैं वे इस प्रकार किसी म्यूचुअल फंड के जरिए बाजार में निवेश कर सकते हैं और कम से कम बैंक से ज्यादा ब्याज हासिल कर सकते हैं. लोग जानते हैं कि बाजार की चाल के जरिए लोग 30-40 प्रतिशत का ब्याज कमा लेते हैं लेकिन जो फुलटाइम ये काम नहीं करते हैं उन्हें इस प्रकार किसी म्यूचुअल फंड के जरिए कमाने का मौका मिल जाता है. म्यूचुअल फंड में कोई एक जानकार आपके पैसे को निवेश करता है और वह लगातार यही काम करता है. बाजार की चाल की समझ और लगातार नजर से वह एक्सपर्ट हो जाता है और पैसे को सावधानी से निवेश करता है. इसके लिए फीस ली जाती है.