आपका पैसा

खुशखबरी : इस राज्य में सरकारी कर्मियों को अब 25 वर्ष की सेवा पूरी करने पर मिलेगी पूरी पेंशन

खुशखबरी : इस राज्य में सरकारी कर्मियों को अब 25 वर्ष की सेवा पूरी करने पर मिलेगी पूरी पेंशन

,

राजस्थान सरकार के कर्मचारियों को अब 25 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत होने पर ही पूर्ण पेंशन का लाभ प्राप्त हो जाएगा. पहले यह सीमा 28 वर्ष की थी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार रात राज्य मंत्रिमंडल की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया.

एक साल की एफडी (Fixed Deposits) पर कौन सा बैंक दे रहा ज्यादा ब्याज, जानें...

एक साल की एफडी (Fixed Deposits) पर कौन सा बैंक दे रहा ज्यादा ब्याज, जानें...

,

रिटर्न के लिए बिना रिस्क का निवेश केवल बैंकों में मिलता है. बैंक में भी लोग सरकारी बैंकों (Fixed Deposits in Banks) को पहली प्राथमिकता पर रखते हैं. यह अलग बात है कि आज के युग में लोगों को बड़े निजी बैंकों (Fixed Deposits in Private Banks) पर भी भरोसा हो गया है और वे बेझिझक प्राइवेट बैंकों में भी बेहतर निवेश (Better Return for investments) की चाह में पैसा लगाते हैं. निवेश में एक साल से लेकर तीन साल तक के निवेश पर अमूमन बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं. (Which bank is giving Higher return in one year Fixed Deposit)

डिजिटल रुपये में और बैंकों, स्थानों को किया जाएगा शामिल : आरबीआई

डिजिटल रुपये में और बैंकों, स्थानों को किया जाएगा शामिल : आरबीआई

,

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि पायलट आधार पर जारी केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) में और बैंकों तथा स्थानों को शामिल करने के लिये धीरे-धीरे इसका विस्तार किया जा रहा है. थोक स्तर पर उपयोग के लिये पायलट आधारित डिजिटल रुपये की शुरुआत 1 नवंबर, 2022 को हुई थी. उसके बाद खुदरा खंड में डिजिटल रुपये के उपयोग की घोषणा एक दिसंबर, 2022 को की गई.

म्यूचुअल फंड उद्योग के सामने सबसे बड़ी चुनौती 'व्यक्तिगत गड़बड़ी', आचार समिति बने : सेबी

म्यूचुअल फंड उद्योग के सामने सबसे बड़ी चुनौती 'व्यक्तिगत गड़बड़ी', आचार समिति बने : सेबी

,

बाजार नियामक सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने कहा कि म्यूचुअल फंड उद्योग की वृद्धि के रास्ते में सबसे बड़ा जोखिम व्यक्तिगत स्तर पर गड़बड़ी है और इससे निपटने के लिये आचार समिति गठित करने की जरूरत है.  बुच ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘आज जहां हम एक उद्योग के रूप में हैं, हमारी नींव काफी मजबूत है. अब इसके ऊपर मजबूत ढांचा बनाने का समय आ गया है. मुझे लगता है कि केवल एक चीज जो उद्योग के लिए जोखिम है, वह व्यक्तिगत स्तर पर गड़बड़ी है.'

देश के बड़े सरकारी बैंक SBI, PNB और BoB FD पर दे रहे कितना ब्याज, जानें यहां

देश के बड़े सरकारी बैंक SBI, PNB और BoB FD पर दे रहे कितना ब्याज, जानें यहां

,

देश के तीन बड़े सरकारी बैंकों में कहां पर मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज, यह सभी के लिए एक जरूरी जानकारी होती है. अमूमन लोग बैंक में जाकर एफडी करवा लेते हैं जबकि ऐसा करने से पहले उन्हें जानकारी ले लेनी चाहिए कि कहां पर कितना प्रतिशत ब्याज मिल रहा है.

कितने वर्षों में आपका पैसा होगा दोगुना, समझने के लिए जान लें '72 का नियम'

कितने वर्षों में आपका पैसा होगा दोगुना, समझने के लिए जान लें '72 का नियम'

,

पैसा दोगुना करना कौन नहीं चाहता. जल्द से जल्द पैसा दोगुना करने के लिए लोग अलग-अलग तरह के निवेश करते हैं. आम लोगों को कई बार यह समझ में नहीं आता है कि पैसा कितने दिन में दोगुना या तीन गुणा होगा. वह क्या तरीका है जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि पैसा कितने दिन में दोगुना बढ़ेगा. इसके लिए वित्तीय बाजार में '72 का नियम' काम में लाया जाता है. यह एक त्वरित, उपयोगी फॉर्मूला है जिसका प्रयोग लोकप्रिय रूप से रिटर्न की दी गई वार्षिक दर पर निवेशित धन को दोगुना करने के लिए आवश्यक वर्षों की संख्या का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है.

नई गाड़ी पर सस्ता इंश्योरेंस लेने के लिए अपनाएं ये तरीका...

नई गाड़ी पर सस्ता इंश्योरेंस लेने के लिए अपनाएं ये तरीका...

,

कोई भी जब गाड़ी खरीदने जाए तो उसे इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो भी इंश्योरेंस उसे बताया समझाया जा रहा है, उस कंपनी का इंश्योरेंस का कोट (Quote) मांगना चाहिए. साथ ही डीलर से ही अन्य कंपनियों के कोट मांगने चाहिए. कई बार डीलर यह कहकर बात टरका देते हैं कि केवल एक कंपनी से ही वे इंश्योरेंस कराते हैं. यदि आप जोर देंगे तो वे उपलब्ध करा देंगे. यदि ऐसा नहीं हुआ तो अन्य इंश्योरेंस कंपनी के लोग वहां पर मौजूद होते हैं जो आपको सस्ते कोट दे देंगे. 

SEBI का नया सर्कुलर, बच्चों के नाम पर भी अब म्यूचुअल फंड में निवेश कर पाएंगे अभिभावक

SEBI का नया सर्कुलर, बच्चों के नाम पर भी अब म्यूचुअल फंड में निवेश कर पाएंगे अभिभावक

,

सेबी (SEBI) की ओर से म्यूचुअल फंड योजनाओं के संबंध में नया नियम जारी किया गया है. इस नियम के तहत अब अभिभावक अपने बच्चों के नाम पर भी म्यूचुअल फंड (Investment in Mutual funds for Children) में निवेश कर पाएंगे. अब अभिभावक अब आसानी से अपने बच्चों के नाम पर अपने खाते से म्यूचुअल फंड में निवेश कर पाएंगे. बता दें कि इसके लिए ज्वाइंट अकाउंट या माइनर चिल्ड्रन अकाउंट खोलने की अब आवश्यकता नहीं रह गई है. इस संबंध में सेबी ने एक सर्कुलर जारी कर दिया है.

अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड से विदेश में भुगतान अब आरबीआई की धन प्रेषण योजना के दायरे में

अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड से विदेश में भुगतान अब आरबीआई की धन प्रेषण योजना के दायरे में

,

अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड के जरिये विदेशी मुद्रा में किया जाने वाला खर्च भी अब रिजर्व बैंक की उदारीकृत धन-प्रेषण योजना (एलआरएस) के दायरे में आ गया है. वित्त मंत्रालय ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन (चालू खाता लेनदेन) संशोधन नियम, 2023 अधिसूचित करते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड के जरिये विदेश में किए गए खर्च को भी एलआरएस में शामिल किया जा रहा है.

आधार कार्ड (Aadhar card) पर अपडेट है जरूरी, जल्दी करें ये काम, जल्द लगने लगेगी फीस

आधार कार्ड (Aadhar card) पर अपडेट है जरूरी, जल्दी करें ये काम, जल्द लगने लगेगी फीस

,

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 14 जून तक ऑनलाइन मुफ्त में आधार दस्तावेज (online update of Aadhar card) को अद्यतन (Update) करने की सुविधा दी है. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. इससे पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज़ों को अद्यतन करने के लिए 25 रुपये का भुगतान (Charges for Aadhar card update) करना पड़ता था.

योगी सरकार ने कर्मचारियों का 4 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता, पेंशनर्स को भी होगा फायदा

योगी सरकार ने कर्मचारियों का 4 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता, पेंशनर्स को भी होगा फायदा

,

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के अधीन आने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. सरकार ने 1 जनवरी से 2023 महंगाई भत्ता दिए जाने की घोषणा की है. साथ ही राज्य सरकारों के पेंशनरों को भी महंगाई भत्ता दिया जाएगा. यूपी सरकार ने 4 फीसदी महंगाई भत्ता दिए जाने की बात कही है.

रुपे ने टोकन वाले कार्ड के लिए सीवीवी के बिना भुगतान सुविधा शुरू की

रुपे ने टोकन वाले कार्ड के लिए सीवीवी के बिना भुगतान सुविधा शुरू की

,

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने सोमवार को कहा कि रुपे ने अब अपने डेबिट, क्रेडिट के लिए सीवीवी (कार्ड सत्यापन मूल्य) के बिना भुगतान का विकल्प शुरू किया है. निगम ने बताया कि यह सुविधा उन प्रीपेड कार्डधारकों को दी जाएगी, जिन्होंने विक्रेता के ऐप या वेबपेज पर अपने कार्ड को टोकन किया है.

धनाड्य निवेशक बॉन्ड वाले म्यूचुअल फंड की जगह सावधि जमा को दे रहे तरजीह, जानें क्यों

धनाड्य निवेशक बॉन्ड वाले म्यूचुअल फंड की जगह सावधि जमा को दे रहे तरजीह, जानें क्यों

,

धनाड्य निवेशक (एचएनआई HNI) अब बॉन्ड वाले म्यूचुअल फंड के बजाए सावधि जमा (एफडी) को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं. इसका कारण बॉन्ड वाले म्यूचुअल फंड का कर दायरे में आना है जिससे इसके प्रति निवेशकों का आकर्षण कम हुआ है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने यह कहा. 

अटल पेंशन योजना से 5.25 करोड़ से अधिक अंशधारक जुड़े

अटल पेंशन योजना से 5.25 करोड़ से अधिक अंशधारक जुड़े

,

केंद्र सरकार का प्रमुख सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम अटल पेंशन योजना (एपीवाई APY) से लगभग 5.25 अंशधारक जुड़े हैं. वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी. यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई, 2015 को देश के सभी नागरिकों, विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के कर्मियों को 60 साल की उम्र से निश्चित आय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की थी.

इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अप्रैल में 68 प्रतिशत घटकर 6,480 करोड़ रुपये पर

इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अप्रैल में 68 प्रतिशत घटकर 6,480 करोड़ रुपये पर

,

इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अप्रैल, 2023 में इससे पिछले महीने की तुलना में 68 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 6,480 करोड़ रुपये रह गया. इस दौरान निवेशकों ने विभिन्न निवेश माध्यमों में पैसा लगाने को लेकर ‘देखो और इंतजार करो’ का रुख अपनाया.

म्यूचुअल फंड निवेश से जुड़े कुछ भ्रम, जानें हकीकत

म्यूचुअल फंड निवेश से जुड़े कुछ भ्रम, जानें हकीकत

,

अमूमन म्यूचुअल फंड बाजार से लोगों को ठीक-ठाक रिटर्न मिला है. लेकिन म्यूचुअल फंड को लेकर कुछ मिथक भी हैं जिन्हें आज हम साझा करने जा रहे हैं. ऐसा माना जाता है कि म्यूचुअल फंड निवेश में बहुत जोखिम होता है क्योंकि यह शेयर बाजार में निवेश के समान है. ऐसी धारणा है कि म्यूचुअल फंड निवेश केवल इक्विटी बाजार में निवेश करता है. हकीकत यह नहीं है.

सिबिल स्कोर क्या होता है और इसे कैसे सुधारा जा सकता है...

सिबिल स्कोर क्या होता है और इसे कैसे सुधारा जा सकता है...

,

लोन लेने से लेकर क्रेडिट कार्ड के लिए तमाम वित्तीय संस्थाएं सिबिल स्कोर की बात करती हैं. वे यह देखती हैं कि लोन लेने की इच्छा रखने वाले का सिबिल कैसा है. बहुत से लोग सिबिल को नहीं समझते हैं. ये सिबिल क्या है जो उनके लिए तब काफी महत्वपूर्ण बन जाता है जब कहीं से उधार लेना होता है. 

होम लोन लेते समय बैंक करते हैं ये चालाकी और आप अनजाने में फंस जाते हैं... समझें कैसे

होम लोन लेते समय बैंक करते हैं ये चालाकी और आप अनजाने में फंस जाते हैं... समझें कैसे

,

हम आज बात लोगों के घर का सपना साकार होने की नहीं कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं कि जब लोग सपना साकार करने के करीब होते हैं तो वे भावुक होते हैं. उन्हें इसकी इतनी उत्सुक्ता होती है कि कई बार वे लोन देने वाली संस्थाओं के कुचक्र में फंस जाते हैं. केवल चंद जानकार लोग ही होते हैं जो बैंकों के या वित्तीय संस्थाओं के इस कुचक्र से खुद को बचा पाते हैं. आज हम इस कुचक्र की बात ही करने जा रहे हैं और आपको समझाने का प्रयास करेंगे कि आपको क्या करना चाहिए. आप कैसे इस प्रकार के झांसे में फंसे और लंबे समय तक अपनी जेब पर बेवजह का बोझ न लाद लें. 

एनएसई ने निवेशकों को रिटर्न की गारंटी देने वाली योजनाओं में निवेश से आगाह किया

एनएसई ने निवेशकों को रिटर्न की गारंटी देने वाली योजनाओं में निवेश से आगाह किया

,

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने निवेशकों को तीन लोगों की गारंटीशुदा रिटर्न वाली निवेश योजनाओं में निवेश के प्रति आगाह किया है. एनएसई ने यह परामर्श तीन व्यक्तियों वीना (एल्गो मास्टर से संबद्ध), अंकिता मिश्रा और विशाल द्वारा ऐसी योजनाओं की पेशकश के बाद जारी किया है.

पोंजी ऐप पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है वित्त मंत्रालय : निर्मला सीतारमण

पोंजी ऐप पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है वित्त मंत्रालय : निर्मला सीतारमण

,

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उनका मंत्रालय पोंजी ऐप पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है. उन्होंने कहा कि भोले-भाले निवेशकों की गाढ़ी कमाई को बचाने के लिए इस संबंध में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) तथा रिजर्व बैंक के साथ मिलकर काम किया जा रहा है.

 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com