आपका पैसा

आधार कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी से बचने का ये है आसान उपाय

आधार कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी से बचने का ये है आसान उपाय

,

आधार कार्ड को बनाने और रिकॉर्ड रखने वाली संस्था यूआईडीएआई (UIDAI) ने अब एक विकल्प लोगों को दिया है. इस विकल्प के जरिए कम से कम लोग इस बात को तय कर सकते हैं कि उनके आधार कार्ड की पूरी जानकारी किसी के पास न पहुंचे. कई स्थानों पर आधार कार्ड की अनिवार्य होती है और आधार कार्ड की कॉपी देनी होती है. अब इसके लिए यूआईडीएआई की ओर से मास्क्ड आधार कार्ड का विकल्प उपलब्ध है. 

लोन लेने वालों के लिए राहत की खबर, आरबीआई ने बैंकों को दिया ये निर्देश

लोन लेने वालों के लिए राहत की खबर, आरबीआई ने बैंकों को दिया ये निर्देश

,

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि बैंक ऋण चूक पर लगाए गए दंडात्मक शुल्क का पूंजीकरण नहीं कर सकेंगे. इसका मतलब है कि इस शुल्क को अलग से वसूला जाएगा और इसे बकाया मूलधन में जोड़ा नहीं जाएगा. केंद्रीय बैंक के इस कदम से ऋण चूक की स्थिति में ग्राहकों पर लगने वाले अतिरिक्त ब्याज को रोकने में मदद मिलेगी.

ICICI बैंक अपने ग्राहकों के लिए लेकर आया नई सुविधा, UPI से खरीद पर EMI का लाभ

ICICI बैंक अपने ग्राहकों के लिए लेकर आया नई सुविधा, UPI से खरीद पर EMI का लाभ

,

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI bank) ने कहा है कि उसने अपने ग्राहकों के लिए यूपीआई भुगतान (UPI payments) के लिए ईएमआई (EMI) की सुविधा की शुरुआ की है. इसे किसी भी स्टोर पर क्यूआर कोड स्कैन करके इस्तेमाल में लाया जा सकता है. बैंक ने अपनी वेबसाइट पर एक अधिसूचना में कहा कि जो ग्राहक इसकी 'अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें' (buy now pay later) सेवा के लिए पात्र हैं, वे अब त्वरित, आसान और निर्बाध तरीके से इस ईएमआई सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

दिल्ली-जयपुर-अजमेर की नई वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए IRCTC से करें बुकिंग, जानें किराया और टाइमिंग

दिल्ली-जयपुर-अजमेर की नई वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए IRCTC से करें बुकिंग, जानें किराया और टाइमिंग

,

राजस्थान चुनाव से पहले राज्य को पहली और देश में 15वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) दौड़ने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इस वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह दिल्ली-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस जयपुर के रास्ते जाएगी. यानि यह ट्रेन दिल्ली और जयपुर के लिए भी उपयुक्त गाड़ी है.

फर्जी दावे करने वाले अस्पतालों को अब करना पड़ेगा कार्रवाई का सामना

फर्जी दावे करने वाले अस्पतालों को अब करना पड़ेगा कार्रवाई का सामना

,

सामान्य बीमा परिषद (General Insurance Council) अस्पतालों द्वारा किए गए फर्जी स्वास्थ्य दावों के मामलों में कार्रवाई करने की योजना बना रही है. धोखाधड़ी के लिए अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई चेतावनी या सलाह से लेकर कैशलेस सुविधा के निलंबन तक हो सकती है. यह कैशलेस या रीइंबर्स सुविधाओं से अस्पतालों को बाहर करने का कारण भी बन सकता है, और कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सकती है.

आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष के लिए लागत मुद्रास्फीति सूचकांक अधिसूचित किया

आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष के लिए लागत मुद्रास्फीति सूचकांक अधिसूचित किया

,

आयकर विभाग ने अप्रैल 2023 से शुरू हुए वित्त वर्ष के लिए लागत मुद्रास्फीति सूचकांक (Cost Inflation Index CII) अधिसूचित किया है. करदाता इस सूचकांक का उपयोग अचल संपत्ति, प्रतिभूतियों और आभूषणों की बिक्री से होने वाले दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ की गणना के लिए करते हैं. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की एक अधिसूचना के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के लिए लागत मुद्रास्फीति सूचकांक (आकलन वर्ष 2024-25 के लिए प्रासंगिक) 348 पर था.

मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार शुरू

मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार शुरू

,

शेयर बाजारों में सुबह के कारोबार में मामूली गिरावट देखी जा रही है. सेंसेक्स 78 अंक नीचे और निफ्टी 24 अंक नीचे कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स 59610 पर और निफ्टी 17532 पर कारोबार कर रहा है. 

वित्तीय सलाह के लिए नहीं होगा 'बेस्ट' और 'नंबर-1' का इस्तेमाल, SEBI की नई ऐड गाइडलाइंस

वित्तीय सलाह के लिए नहीं होगा 'बेस्ट' और 'नंबर-1' का इस्तेमाल, SEBI की नई ऐड गाइडलाइंस

,

SEBI में रजिस्टर्ड निवेश सलाहकारों (Investment Advisors) और रिसर्च एनालिस्ट (Research Analyst) को अब यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके विज्ञापनों में दी जाने वाली चेतावनी, उपभोक्ताओं के लिए स्पष्ट और समझने योग्य हो. विज्ञापनों में दी जाने वाली ये चेतावनी "सिक्योरिटीज मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले योजना से संबंधित सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें" अब कम से कम 10 फॉन्ट साइज में होने चाहिए ताकि निवेशक उसे साफ-साफ पढ़ सकें.

बंधन बैंक का कुल जमा मार्च तिमाही में 12.2 प्रतिशत बढ़कर 1.08 लाख करोड़ रुपये पर

बंधन बैंक का कुल जमा मार्च तिमाही में 12.2 प्रतिशत बढ़कर 1.08 लाख करोड़ रुपये पर

,

बंधन बैंक का कुल जमा पिछले वित्त वर्ष यानी 2022-23 की चौथी मार्च तिमाही में 12.2 प्रतिशत बढ़कर 1,08,069 करोड़ रुपये रहा. बैंक ने बयान में कहा कि 31 मार्च को समाप्त तिमाही के दौरान उसका ऋण या अग्रिम सालाना आधार पर 9.8 प्रतिशत बढ़कर 1,09,112 करोड़ रुपये रहा.

रेलवे में टिकटों पर रियायत लेने वालों के समर्थन में संसद की स्टैंडिंग समिति की रिपोर्ट, जानें रेलवे का निर्णय

रेलवे में टिकटों पर रियायत लेने वालों के समर्थन में संसद की स्टैंडिंग समिति की रिपोर्ट, जानें रेलवे का निर्णय

,

हाल ही में यही सवाल रेलमंत्री से संसद में भी पूछा गया था. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि पिछले 2021 में यात्री सेवाओं के लिए 59,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई थी. यह एक बहुत बड़ी राशि है. उन्होंने यह भी कहा कि यह राशि कई राज्यों के बजट से भी ज्यादा है. इसके अलावा रेलवे का पेंशन और वेतन बिल भी बहुत अधिक है. 

अप्रैल से 651 दवाइयों के दाम घटे, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का मल्लिकार्जुन खरगे पर पलटवार

अप्रैल से 651 दवाइयों के दाम घटे, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का मल्लिकार्जुन खरगे पर पलटवार

,

सरकार ने आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची (एनएलईएम) में शामिल ज्यादातर दवाओं के अधिकतम मूल्य की सीमा तय कर दी है जिसके चलते अप्रैल से 651 दवाओं के दाम औसतन 6.73 प्रतिशत घट गए हैं. राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने सोमवार को यह जानकारी दी. एनपीपीए ने ट्वीट कर कहा कि सरकार एनएलईएम में सूचीबद्ध कुल 870 दवाओं में से अबतक 651 के अधिकतम मूल्य को तय कर पाई है.

SBI की डिजिटल बैंकिंग सेवा कुछ घंटों तक रही बाधित, अन्य बैंकों पर लग चुका है जुर्माना

SBI की डिजिटल बैंकिंग सेवा कुछ घंटों तक रही बाधित, अन्य बैंकों पर लग चुका है जुर्माना

,

देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं तकनीकी खामी की वजह से सोमवार को कुछ घंटों के लिए बाधित रहीं जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

होम लोन जल्दी चुकता करना चाहते हैं, जान लें ये 4 आसान फॉर्मूले

होम लोन जल्दी चुकता करना चाहते हैं, जान लें ये 4 आसान फॉर्मूले

,

How to clear Home loan early: लोन लेना चाहिए या नहीं. कई बार लोन जरूरत की वजह से लिया जाता है. कई बार लोन टैक्स बचाने की नीयत से लिया जाता है. दोनों ही सूरत में लोन चुकाने में ब्याज देना होता है. पर्सनल लोन का ब्याज प्रतिशत ज्यादा होता है और इससे भी ज्यादा होता है क्रेडिट कार्ड से लोन लेना और उसे चुकता करना. सभी लोन को चुकाने का समय भी अलग-अलग होता है. सबसे लंबा समय जो लोन चलता है वह होम लोन (Home loan) होता है.

1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं टैक्स के नियम, जानें अभी भी कैसे हो सकता है फायदा

1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं टैक्स के नियम, जानें अभी भी कैसे हो सकता है फायदा

,

1 अप्रैल 2023 से आयकर नियमों में काफी बदलाव होने जा रहे हैं. वित्त वर्ष 2023-24 (आकलन वर्ष 24-25) के लिए आयकर नियमों में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा काफी बदलाव किए जा रहे हैं. बजट 2023-24 को प्रस्तुत करते हुए लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बदलावों से जुड़ी घोषणा की थी. साथ ही कुछ बदलावों को बजट के संसद में पास होने के बाद संशोधनों के माध्यम से भी बदला गया है. अब जब वित्त वर्ष 2022-23 को समाप्त होने के लिए केवल दो ही दिन बचे हैं ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हम यह समझ लें कि क्या क्या बदलाव होने जा रहे हैं और अगर जरूरी हुआ तो अंतिम एक दिन में भी टैक्स बचाने के लिए कदम उठाया जा सकता है. एक अप्रैल से टैक्स रिजीम से लेकर टैक्स स्लैब तक में बदलाव हो रहे हैं. 

शेयर ब्रोकर अब नहीं कर पाएंगे निवेशकों के पैसों का दुरुपयोग, सेबी शुरू करेगा ‘ब्लॉक’ करने की सुविधा

शेयर ब्रोकर अब नहीं कर पाएंगे निवेशकों के पैसों का दुरुपयोग, सेबी शुरू करेगा ‘ब्लॉक’ करने की सुविधा

,

बाजार नियामक सेबी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिये राशि बैंक खाते में ‘ब्लॉक’ करने की व्यवस्था अब शेयर बाजार में पहले से उपलब्ध शेयर की खरीद-बिक्री में भी लागू करेगा. इस पहल का उद्देश्य निवेशकों के पैसे को शेयर ब्रोकरों के दुरुपयोग से सुरक्षित रखना है.

कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में विश्वास बढ़ाने के लिए सेबी का ये कदम बढ़िया साबित होगा

कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में विश्वास बढ़ाने के लिए सेबी का ये कदम बढ़िया साबित होगा

,

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) के रूप में 3,000 करोड़ रुपये की शुरुआती पूंजी के साथ कंपनी बॉन्ड बाजार विकास कोष गठित करने का फैसला किया. यह दबाव के समय में निवेश स्तर वाली कंपनियों के बॉन्ड की खरीद के लिये सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य करेगा.

म्यूचुअल फंड के प्रायोजक बन सकेंगे निजी इक्विटी कोष : सेबी

म्यूचुअल फंड के प्रायोजक बन सकेंगे निजी इक्विटी कोष : सेबी

,

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने निजी इक्विटी कोषों को एक म्यूचुअल फंड कंपनी के प्रायोजन की अनुमति देने का फैसला करते हुए कहा कि ये कोष उद्योग को गति देने के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन एवं प्रतिभा ला सकते हैं. सेबी का यह फैसला आईडीएफसी म्यूचुअल फंड का बंधन फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड, जीआईसी और निजी इक्विटी कोष क्रिसकैपिटल के एक गठजोड़ द्वारा किए गए अधिग्रहण की पृष्ठभूमि में आया है.

लाखों सहारा के निवेशकों के लिए अच्छी खबर, सुप्रीम कोर्ट ने ये याचिका स्वीकार की

लाखों सहारा के निवेशकों के लिए अच्छी खबर, सुप्रीम कोर्ट ने ये याचिका स्वीकार की

,

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की वह याचिका विचारार्थ स्वीकार कर ली जिसमें जमाकर्ताओं को भुगतान के लिए सहारा समूह द्वारा बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा 24,000 करोड़ रुपये में से 5,000 करोड़ रुपये का आवंटन करने का अनुरोध किया है. 

इस साल सभी क्षेत्रों में औसत वेतनवृद्धि घटकर 9.1 प्रतिशत रहने का अनुमान

इस साल सभी क्षेत्रों में औसत वेतनवृद्धि घटकर 9.1 प्रतिशत रहने का अनुमान

,

मुद्रास्फीति, ऊंची ब्याज दरों और अर्थव्यवस्था में सुस्ती के कारण इस साल लगभग सभी क्षेत्रों में औसत वेतनवृद्धि घटकर 9.1 प्रतिशत रहने की संभावना है. एक अध्ययन में यह अनुमान लगाया गया है. परामर्श कंपनी डेलॉयट इंडिया की जारी ‘प्रतिभा परिदृश्य 2023' रिपोर्ट के अनुसार, वेतन में औसत वृद्धि पिछले साल यानी 2022 में 9.4 प्रतिशत थी.

आम लोगों के यूपीआई पेमेंट पर नहीं, पीपीआई पर लगेगा चार्ज, कितना और कब समझें यहां

आम लोगों के यूपीआई पेमेंट पर नहीं, पीपीआई पर लगेगा चार्ज, कितना और कब समझें यहां

,

प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स जैसे, वॉलेट या कार्ड के जरिए व्यापारियों को किए गए UPI पेमेंट पर 1.1% की इंटरचेंज फीस लगेगी. UPI की गवर्निंग बॉडी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के सर्कुलर के मुताबिक, ऑनलाइन मर्चेंट्स, बड़े मर्चेंट और छोटे ऑफलाइन मर्चेंट को किए गए 2,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर 1.1% इंटरचेंज फीस लगेगी.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com