आपका पैसा

30000 रुपये महीना की सैलरी वाले भी यूं बन सकते हैं करोड़पति

30000 रुपये महीना की सैलरी वाले भी यूं बन सकते हैं करोड़पति

,

How to become crorepati with 30K Salary: अमीर बनना और ऐशोआराम की जिंदगी कौन नहीं जीना चाहता. हर आदमी जीवन में जल्द इतना पैसा कमना चाहता है कि उसकी जरूरतें आसानी से पूरी होती रहें. आम आदमी से लेकर खास आदमी तक सब केवल इसी मंशा के साथ काम करते रहते हैं. पैसा वाला बनने के लिए क्या करें. यह किसी को पता नहीं होता. कई लोग अन्य लोगों के अमीर बनने की कहानी देख, सुन, पढ़ जरूर लेते हैं, चाहते भी हैं कि अमीर बन जाएं लेकिन कैसे होगा ये नहीं मालूम. क्या कोई फॉर्मूला है, है तो क्या है. 

एनुइटी क्या है, पेंशन प्लान में क्या है इसकी जरूरत, जानें पूरी डिटेल

एनुइटी क्या है, पेंशन प्लान में क्या है इसकी जरूरत, जानें पूरी डिटेल

,

एनुइटी एक बीमा उत्पाद है. इसके जरिए बीमा खरीदने वाले और बीमा कंपनी के बीच एक प्रकार का समझौता होता है. इस प्रकार की योजना में व्‍यक्ति को एकमुश्‍त निवेश करता है. इस एकमुश्त निवेश के चलते भविष्‍य में इसके बदले बीमा कंपनी मासिक, तिमाही या वार्षिक रूप से भुगतान करती है.

जीएसटी परिषद सिनेमाघरों में मिलने वाले खाने-पीने के सामान पर घटा सकती है कर की दर

जीएसटी परिषद सिनेमाघरों में मिलने वाले खाने-पीने के सामान पर घटा सकती है कर की दर

,

जीएसटी परिषद मंगलवार को होने वाली बैठक में कैंसर के इलाज में उपयोगी व्यक्तिगत रूप से आयातित दवा डिनुटूक्सिमैब को कर से छूट दे सकती है. साथ ही सिनेमाघारों में परोसे जाने वाले भोजन या पेय पदार्थों पर जीएसटी कम करने के बारे में निर्णय ले सकती है. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

प्राइवेट नौकरी करने वाला भी पा सकता है पेंशन, सरकार की इस पेंशन योजना का उठाएं लाभ

प्राइवेट नौकरी करने वाला भी पा सकता है पेंशन, सरकार की इस पेंशन योजना का उठाएं लाभ

,

बुढ़ापे में नियमित आए सुनिश्चित कैसे हो ताकि नौकरी के बाद का जीवन भी आराम से कट जाए, यह चिंता प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों से लेकर बिजनेस करने वाले सभी को होती है. समाज में बूढ़े लोगों की जिम्मेदारी समाज के साथ-साथ सरकार की होती है. सरकार ने इस चिंता का समाधान करने के लिए कई बार अनेकों प्रयास किए हैं. इस उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए नई पेंशन प्रणाली (एनपीएस) शुरू की गई.

अब हर आदमी को है पेंशन पाने का अधिकार, इस एपीवाई योजना को अच्छे से समझ लें

अब हर आदमी को है पेंशन पाने का अधिकार, इस एपीवाई योजना को अच्छे से समझ लें

,

अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana APY एपीवाई) भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक पेंशन योजना है जो भारतीय नागरिकों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का उद्देश्य रखती है. इस योजना के तहत, योग्य भारतीय नागरिकों को नियमित पेंशन प्राप्त करने का अवसर मिलता है. अटल पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा समर्थित एक योजना है. सरकार ने इसका लक्ष्य असंगठित क्षेत्र के लोगों को पेंशन की सुविधा प्रदान करना रखा है. इस योजना की शुरुआत 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी.

Pan Card-Aadhar Card Link: पैन कार्ड को आधार कार्ड से नहीं जोड़ा, तो नहीं कर पाएंगे ये जरूरी 22 काम

Pan Card-Aadhar Card Link: पैन कार्ड को आधार कार्ड से नहीं जोड़ा, तो नहीं कर पाएंगे ये जरूरी 22 काम

,

Pan-Aadhar link before 31 March 2023: भारत सरकार ने यह साफ कर दिया है कि वित्तीय कामों से जुड़ा रास्ता पैन से होकर जाता है. पैन को अब आधार से जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है. जो यह नहीं नहीं करेगा उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. जिन भी कामों पैन की अनिवार्यता थी अब वे नहीं कर पाएंगे. 

Pan card (पैन कार्ड) को Aadhar card (आधार कार्ड) से लिंक है या नहीं,  2 आसान तरीकों से जल्द कर लें Check

Pan card (पैन कार्ड) को Aadhar card (आधार कार्ड) से लिंक है या नहीं, 2 आसान तरीकों से जल्द कर लें Check

,

Pan Aadhar link is necessary: लेकिन अभी कई लोगों को यह कंफर्म नहीं हो पा रहा है कि क्या उनका पैन कार्ड आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है या नहीं. ऐसी स्थिति में इस चेक करने का तरीका भी आसान है. कोई भी आदमी आयकर विभाग की साइट पर जाकर इस स्टेटस को चेक कर सकता है कि क्या उसका पैन कार्ड उसके आधार कार्ड से लिंक है या नहीं. 

आयकर विभाग ने सोशल मीडिया को प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ टैक्स चोरी की जांच शुरू की

आयकर विभाग ने सोशल मीडिया को प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ टैक्स चोरी की जांच शुरू की

,

आयकर विभाग ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों को प्रभावित करने वाले उन धुरंधरों और ‘कंटेंट' निर्माताओं के खिलाफ जांच शुरू की है, जो कथित तौर पर अपनी आय और मुनाफे को अपनी कमाई के अनुरूप नहीं दिखाते हैं.

प्रधानमंत्री जीवनज्योति बीमा योजना (PMJJBY) क्या है और इसका फायदा, जानें सब कुछ यहां

प्रधानमंत्री जीवनज्योति बीमा योजना (PMJJBY) क्या है और इसका फायदा, जानें सब कुछ यहां

,

प्रधानमंत्री जीवनज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) योजना. प्रधानमंत्री जीवनज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) एक सरकारी जीवन बीमा योजना है जो भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाती है. यह योजना देशभर में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने का उद्देश्य से इस योजना को लागू किया गया. इस योजना के तहत भारतीय नागरिकों को नियमित और निवेशित प्रीमियम दर पर जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाता है.

क्रेडिट कार्ड के जरिये विदेशों में खर्च को लेकर सोर्स पर कर कटौती नहीं

क्रेडिट कार्ड के जरिये विदेशों में खर्च को लेकर सोर्स पर कर कटौती नहीं

,

सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड के जरिये विदेशों में खर्च उदारीकृत धन प्रेषण योजना (एलआरएस) के अंतर्गत नहीं आएगा और इसीलिए इस पर स्रोत पर कर कटौती नहीं होगी. साथ ही, एलआरएस के तहत यात्रा खर्च समेत भारत से विदेशों में धन भेजने पर 20 प्रतिशत की ऊंची दर से स्रोत पर कर कटौती (टीसीएस) के क्रियान्वयन को तीन महीने के लिये टालने का निर्णय किया गया है. यह अब एक अक्टूबर से प्रभाव में आएगा.

ऑप्शन ट्रेडिंग में ITM, ATM, OTM क्या होते हैं? जानें

ऑप्शन ट्रेडिंग में ITM, ATM, OTM क्या होते हैं? जानें

,

शेयर बाजार में ट्रेडिंग के जरिए जल्द पैसा कमाने के लिए लोग ऑप्शन ट्रेडिंग का सहारा ले रहे हैं. यहां रिस्क भी बहुत ज्यादा है. आंकड़े बताते हैं यहां पर 90 प्रतिशत लोग घाटा ही उठाते हैं. केवल चंद जानकार ही इस ट्रेडिंग के जिरए फायदा उठा पाते है. इसलिए इस प्रकार की ट्रेडिंग में उतरने से पहले काफी अभ्यास करना चाहिए और ठीक से जानकारी लेनी चाहिए. जरूरी हो तो किसी जानकार की सलाह के बाद ही इस प्रकार की ट्रेडिंग में कदम रखना चाहिए. अच्छा तो यह हो कि पहले खुद अच्छे से समझा जाए फिर किसी जानकार के निर्देशन में काम का अभ्यास किया जाए और फिर ऑप्शन ट्रेडिंग में कदम रखा जाए.

शेयर बाजार में हैं ये पांच प्रमुख इंडिकेटर्स जिनका ट्रेडिंग में होता है प्रयोग

शेयर बाजार में हैं ये पांच प्रमुख इंडिकेटर्स जिनका ट्रेडिंग में होता है प्रयोग

,

शेयर बाजार से मुनाफा कमाना इतना आसान नहीं है. करोड़ों लोग शेयर बाजार में पैसा लगा रहे हैं लेकिन चंद लोग मुनाफा कमाते हैं. आंकड़े बताते हैं कि केवल 5-10 फीसदी लोग ही शेयर बाजार में मुनाफा कमाते हैं. वहीं इंट्रा-ट्रेडिंग के दौरान ऑप्शंस में कारोबार करने वाले के बीच कहा जाता है कि करीब 95 फीसदी लोग घाटा उठाते हैं और केवल 5 फीसदी लोग ही मुनाफा बनाते हैं. यह घाटा ज्यादातर लोग केवल इसलिए उठाते हैं क्योंकि वे बाजार की चाल को समझ नहीं पाते हैं. बाजार या शेयर की चाल को समझना और वो भी बारीकी से बहुत जरूरी है. 

नेशनल पेंशन स्कीम के तहत खाताधारकों को मिलेगी SWP की सुविधा : PFRDA

नेशनल पेंशन स्कीम के तहत खाताधारकों को मिलेगी SWP की सुविधा : PFRDA

,

नेशनल पेंशन स्कीम के तहत अब पेंशन लेने वालों के लिए कई नई सहूलियतों का इंतज़ाम किया जा रहा है. पेंशन फंड रेगुलेटर PFRDA का कहना है कि हम एक नई योजना पर काम कर रहे हैं जिसके एक लचीली पेंशन निकासी योजना होगी. पेंशन फण्ड रेगुलेटर पेंशन फण्ड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी PFRDA ने नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के सब्सक्राइबर्स  के लिए एक नया सिस्टेमैटिक विद्रावल प्लान (Systematic Withdrawal Plan) लाने का फैसला किया है.

शेयर बाजार में ऑप्शन ट्रेडिंग क्या होता है, समझें यहां

शेयर बाजार में ऑप्शन ट्रेडिंग क्या होता है, समझें यहां

,

शेयर बाजार में निवेश कर पैसा कमाने के दो रास्ते बताए जाते हैं. एक है इनवेस्टिंग और दूसरा है ट्रेडिंग. इनवेस्टिंग पर कुछ बातें हो चुकी हैं. लेकिन आज बता ट्रेडिंग की करते हैं. ट्रेडिंग में ऑप्शन ट्रे़डिंग के बारे में बात करते हैं. ऑप्शन ट्रेडिंग (Option Trading) को विकल्प निवेश के नाम से भी पुकारा जाता है. यह एक फाइनेंसियल ऑप्शन है जिसके तहत एक ट्रेडर या निवेशक किसी खास समय पर एक खास मूल्य पर किसी विशेष संपत्ति को खरीदने या बेचने का अधिकार रखता है.

बीमा सुगम सुविधा के अगस्त तक शुरू होने की संभावना कमः इरडा प्रमुख

बीमा सुगम सुविधा के अगस्त तक शुरू होने की संभावना कमः इरडा प्रमुख

,

किफायती बीमा सुविधा 'बीमा सुगम' के अगस्त तक शुरू होने की संभावना कम हो गई है क्योंकि बीमा नियामक इरडा इसे अधिक कारगर बनाने के लिए इसमें कुछ संशोधन कर रहा है. बीमा सुगम बाजार में आने के बाद किसी ई-कॉमर्स मंच की तरह ऑनलाइन बीमा बाजार के तौर पर काम करेगा. इसके माध्यम से बीमा जारीकर्ता के पास अपने उत्पादों की पेशकश करने और उन्हें बेचने का अवसर होगा. इसके साथ ग्राहक एक ही स्थान पर बीमा योजनाएं खरीद सकेंगे या उनका नवीनीकरण करा सकेंगे, अपना दावा पेश कर सकेंगे और अन्य संबंधित सेवाएं भी ले सकेंगे.

शॉर्ट टर्म एफडी पर ब्याज दर सबसे ज्यादा कहां. जानें यहां

शॉर्ट टर्म एफडी पर ब्याज दर सबसे ज्यादा कहां. जानें यहां

,

Short term investments in Banks: देश में सुरक्षित निवेश और गारंटीड रिटर्न के लिए अभी लोग बैंकों पर ही भरोसा करते हैं. बाजार की चाल में उतार-चढ़ाव दिखते हैं लोगों का रुक बैंकों की ओर हो जाता है. ऐसे में आजकल जहां वैश्विक स्तर पर मंदी की आशंका जताई जा रही है तो लोगों को पैसे को बाजार में डालने से डर लगने लगा है. यह अलग बात है बाजार में तेजी बनी हुई है और मेहनत से कमाए गए पैसे को लेकर  कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है.

पैन कार्ड (Pan card) को आधार कार्ड (aadhar card) से लिंक करने की अंतिम तारीख आई पास, दिक्कतों से बचने के लिए जल्द कर लें ये काम

पैन कार्ड (Pan card) को आधार कार्ड (aadhar card) से लिंक करने की अंतिम तारीख आई पास, दिक्कतों से बचने के लिए जल्द कर लें ये काम

,

PAN-Aadhaar linking last date 30 June 2023 : केंद्र सरकार के अधीन आने वाले विभाग सीबीडीटी (CBDT) ने पैन कार्ड (Pan Card) और आधार कार्ड (Aadhaar Card) को लिंक (Pan card Aadhaar Card link) करने की अंतिम तारीख 30 जून नजदीक आ रही है. अब तारीख के करीब आने पर सीबीडीटी ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द यह काम कर लें.

अश्नीर ग्रोवर ने टैक्स सिस्टम पर ये क्या कह दिया, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल...

अश्नीर ग्रोवर ने टैक्स सिस्टम पर ये क्या कह दिया, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल...

,

अश्नीर ने एक कार्यक्रम में कहा, '' टैक्सपेयर देश में चैरिटी कर रहा है उसको कोई बेनेफिट नहीं मिल रहा है. जब आपको पता है कि मैं 10 रुपये कमाऊंगा और उसमें से सरकार 4 रुपये रख लेगी. आप उसे महीनों में गिनो तब आपको बात खटेकेगी. यानी 12 महीने में से 5 महीने आप सरकार के लिए काम कर रहे हो. अपनी जिंदगी में देख लो कितने साल आपने सरकार के लिए काम करना है. सरकार की गुलामी करनी. सात महीनों में से ही अपने लिए निकालना है.

हालात का फायदा उठाने के लिए टिकटों के दाम न बढ़ाएंः आकाश एयर सीईओ विनय दुबे

हालात का फायदा उठाने के लिए टिकटों के दाम न बढ़ाएंः आकाश एयर सीईओ विनय दुबे

,

आकाश एयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने कहा कि भारत में हवाई टिकटों के किराये की बहुत अच्छी व्यवस्था है लेकिन एयरलाइंस को किसी विशेष परिस्थिति का लाभ उठाकर टिकटों के दाम नहीं बढ़ाने चाहिए. पिछले एक महीने में गो फर्स्ट एयरलाइन का परिचालन बंद होने और गर्मियों के मौसम में हवाई टिकटों की मांग में आई बढ़ोतरी के बीच उड़ानों का किराया बहुत अधिक हो जाने को लेकर चौतरफा चर्चा हो रही है.

किस बैंक में मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज कितने दिनों के निवेश पर, जानें यहां...

किस बैंक में मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज कितने दिनों के निवेश पर, जानें यहां...

,

Higher interest rates in bank FDs: हर नौकरीपेशा और बिजनेशमैन भी हमेशा अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बैंक में रखते हैं. इन पैसों को वे सुरक्षित निवेश के रूप में देखते हैं. वे हमेशा यह मानते हैं कि बैंक में निवेश सुरक्षित रहता है. यह पैसा कभी भी जरूरी वक्त पर काम आता है. इस पैसे का प्रयोग सभी घर परिवार से जुड़े कामों में करते हैं. ऐसे में यह जरूरी हो जाता है  कि यह जानकारी हो कि किस बैंक में पैसा रखना चाहिए. कितने दिनों के लिए पैसा रखना चाहिए और उसे कैसे मैनेज किया जाए कि पैसा बढ़े और सुरक्षित भी रहे. इस बारे जानकारी के लिए या तो बैंक में जाना होगा और बैंकों के चक्कर कौन लगाए. इसलिए जिस बैंक में खाता होता है उसी बैंक में लोग एफडी करवा के अपने काम की इतिश्री कर लेते हैं. 

 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com