टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क
वाशिंगटन: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के बीच क्या बात बन रही है? वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क के ऑफर पर ट्विटर की तरफ से पुनर्विचार किया जा रहा है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रविवार को दोनों ही पक्षों के बीच एक बैठक भी हुई है.जर्नल कि तरफ से सूत्रों के आधार पर दावा किया गया है कि ट्विटर इस गुरुवार या उससे पहले इस मामले पर कुछ घोषणा कर सकता है.
इससे पहले मस्क की तरफ से कहा गया था कि उन्होंने आवश्यक धन बचा कर रखा है.बिजनेस डेली की तरफ से कहा गया है कि ट्विटर प्रस्ताव पर नए सिरे से विचार कर रहा है और बातचीत में पहले से अधिक संभावनाएं देखी जा रही है.टेस्ला के सीईओ की तरफ से गुरुवार को कहा गया था कि उन्होंने इस काम को पूरा करने के लिए करीब 46.5 बिलियन डॉलर जमा किए हैं, साथ ही उन्होंने शेयर धारकों से भी इसके लिए अपील जारी की थी.
गुरुवार को ट्विटर के अध्यक्ष ब्रेट टेलर को संबोधित एक पत्र में, उन्होंने प्रति शेयर $ 54.20 की पेशकश करते हुए कहा कि कंपनी में "असाधारण क्षमता" है और वह इसे "अनलॉक" करेंगे.बताते चलें कि ट्विटर के निदेशक मंडल ने शुरुआत में प्रस्ताव का विरोध किया था, साथ ही निदेशक मंडल की तरफ से एक नए क्लाउस को लाने की तैयारी थी जिससे मस्क 15 प्रतिशत से अधिक का अधिग्रहण नहीं कर सकते थे.
गौरतलब है कि वर्तमान में उनके पास 9.2 प्रतिशत शेयर है.मस्क ने कहा था कि "फ्री स्पीच के लिए एक समावेशी क्षेत्र होना बहुत महत्वपूर्ण है, " यह वास्तव में महत्वपूर्ण है कि लोगों के पास वास्तविकता और धारणा दोनों है कि वे कानून की सीमा के भीतर स्वतंत्र रूप से बोलने में सक्षम हो.
ये भी पढ़ें
Twitter पर एलन मस्क ने किया अनोखा पोस्ट, यूज़र्स भी इसका जवाब देते परेशान हो रहे हैं
Video :ट्विटर ने जलवायु परिवर्तन से संबंधित 'भ्रामक विज्ञापनों' पर बैन लगाने की घोषणा की
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)