विज्ञापन

बगल के बालों को रंग-बिरंगे रंगों में डाई कर रहे GenZ, चीन में शुरू हुआ नया ब्यूटी ट्रेंड, सोशल मीडिया पर वायरल

चीन में इन दिनों एक अनोखा ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जहां कुछ GenZ महिलाएं अपनी बगल यानी अंडरआर्म के बालों को अलग-अलग रंगों में डाई करवा रहे हैं. ये ट्रेंड सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

बगल के बालों को रंग-बिरंगे रंगों में डाई कर रहे GenZ, चीन में शुरू हुआ नया ब्यूटी ट्रेंड, सोशल मीडिया पर वायरल
आर्मपिट के बालों को कलर करवाने का ट्रेंड
Photo Credit: NDTV

Colorful Armpit Hair Trend: सोशल मीडिया पर लगातार नए-नए ब्यूटी और ग्रूमिंग ट्रेंड्स सामने आते रहते हैं. इसी बीच चीन में इन दिनों एक अनोखा ट्रेंड देखने को मिल रहा है. कुछ लोग खासतौर से GenZ अपनी बगल यानी अंडरआर्म के बालों को अलग-अलग रंगों मेंं डाई करवा रहे हैं. इसे बॉडी पॉजिटिविटी और खुद को एक्सप्रेस करने का तरीका बता रहे हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

साल 2011 में भी देखने को मिला था ऐसा ट्रेंड

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार चीन में कुछ यंग महिलाएं अपनी बगल के बालों को अलग-अलग रंगों में डाई करवा रही हैं. जो चीज पहले लोगों की नजर में असामान्य मानी जाती थी, अब वही कई लोगों के लिए फैशन और अपने शरीर को अपनी पसंद के मुताबिक अपनाने का एक तरीका बनती जा रही है. रिपोर्ट के अनुसार ये कोई बिल्कुल नया ट्रेंड नहीं है. साल 2011 में पॉप स्टार लेडी गागा ने हरे रंग केे अंडरआर्म हेयर के साथ खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इसके बाद दुनिया भर में सोशल मीडिया पर रंग-बिरंगे अंडरआर्म हेयर और 'ग्लिटर पिट्स' जैसे ट्रेंड भी देखने को मिले, जिनमें लोग अपनी बगल के बालों को रंंगने के साथ-साथ उन पर ग्लिटर लगाकर उन्हें खास लुक देते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Social Media

सोशल मीडिया पर वायरल

आर्मपिट हेयर कलर के ट्रेंड का मकसद शरीर के बालों को छिपाने के बजाय उन्हें अपनाना और रंगों के जरिए ज्यादा आकर्षक बनाना है. हालांकि, सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस भी छिड़ गई है. कुछ लोग इसे कॉन्फिडेंस और पर्सनल चॉइस से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग ग्रूमिंग और साफ-सफाई के नजरिए से इसकी आलोचना भी कर रहे हैं.

पायल घोघरे भी बटोर चुकी हैं सुर्खियां

भारत में भी शरीर के बालों से जुड़ा कंटेंट चर्चा में रहा है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पायल घोघरे अपने वीडियो मेंं अक्सर अपने अंडरआर्म हेयर को दिखाती हैं, जिसके कारण वह कई बार वायरल हो चुकी हैं. दरअसल, जहां आमतौर पर ब्यूटी स्टैंडर्ड्स के तहत इन्हें छुपाया जाता है, वहीं पायल इन्हें खुलकर फ्लॉन्ट करती हैं. इतना ही नहीं, वो सिंगर टोनी कक्कड़ के एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई थीं, जहां उनके अंडरआर्म हेयर साफ दिखाई दिए थे.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें... चावल के आटे में मिलाएं ये हरी चीज, डल स्किन पर ऐसे लगाएं DIY पैक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com