ADVERTISEMENT

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 93 अंक नीचे

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 92.77 अंकों की गिरावट के साथ 21,740.09 पर और निफ्टी 40.95 अंकों की गिरावट के साथ 6,483.10 पर बंद हुआ।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी06:13 PM IST, 20 Mar 2014NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 92.77 अंकों की गिरावट के साथ 21,740.09 पर और निफ्टी 40.95 अंकों की गिरावट के साथ 6,483.10 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 35.25 अंकों की गिरावट के साथ 21,797.61 पर खुला और 92.77 अंकों या 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 21,740.09 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 21,853.25 के ऊपरी और  21,704.66 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से आठ शेयरों में तेजी दर्ज की गई। टीसीएस (3.28 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.01 फीसदी), विप्रो (1.09 फीसदी), इंफोसिस (0.96 फीसदी) और सन फार्मा (0.91 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी देखी गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे भेल (2.74 फीसदी), गेल इंडिया (2.67 फीसदी), एचडीएफसी (2.12 फीसदी), एलएंडटी (2.12 फीसदी) और एक्सिस बैंक (2.11 फीसदी)।
      
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.70 अंकों की गिरावट के साथ पर 6,508.35 खुला और 40.95 अंकों या 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 6,483.10 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 6,523.65 के ऊपरी और 6,473.25 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखा गया। मिडकैप सूचकांक 24.28 अंकों की गिरावट के साथ 6,715.30 पर और स्मॉलकैप 4.32 अंकों की तेजी तेजी के साथ 6726.67 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से तीन सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.69 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.23 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.17 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के रियल्टी (2.23 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.94 फीसदी), बिजली (1.62 फीसदी), बैंकिंग (1.36 फीसदी) और धातु (1.20 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,221 शेयरों में तेजी और 1,575 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 144 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT