सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 87.5 अंक के नुकसान से 19,439.05 अंक पर कारोबार कर रहा था.

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

प्रतीकात्मक तस्वीर.

मुंबई:

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा विदेशी कोषों की निकासी से बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 299.99 अंक टूटकर 65,482.79 अंक पर आ गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 87.5 अंक के नुकसान से 19,439.05 अंक पर कारोबार कर रहा था.

सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील नुकसान में थे.

दूसरी ओर सन फार्मा, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और एलएंडटी के शेयर लाभ में थे.

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे. बुधवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 83.29 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,877.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)