यह ख़बर 06 फ़रवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 50 अंकों की तेजी, निफ्टी 14 अंक चढ़ा

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 49.71 अंकों की तेजी के साथ 20,310.74 पर और निफ्टी 13.90 अंकों की तेजी के साथ 6,036.30 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 25.06 अंकों की तेजी के साथ 20,286.09 पर खुला और 49.71 अंकों या 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 20,310.74 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,358.19 के ऊपरी और 20,079.82 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.95 अंकों की तेजी के साथ 6,028.35 पर खुला और 13.90 अंकों या 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 6,036.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,048.35 के ऊपरी और 5,965.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिला-जुला रुख रहा। मिडकैप सूचकांक 11.07 अंकों की गिरावट के साथ 6,299.59 पर और स्मॉलकैप 3.59 अंकों की तेजी के साथ 6,309.01 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई।

तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.36 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.00 फीसदी), धातु (0.92 फीसदी), वाहन (0.85 फीसदी) और  बिजली (0.43 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के पांच सेक्टरों रियल्टी (1.57 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.92 फीसदी), बैंकिंग (0.23 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.17 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.07 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com