यह ख़बर 01 जून, 2014 को प्रकाशित हुई थी

रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा से तय होगी बाजार की दिशा

नई दिल्ली:

आगामी सप्ताह शेयर बाजार की दिशा तय करने में रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा की प्रमुख भूमिका होगी। केंद्रीय बैक की मौद्रिक समीक्षा मंगलवार को होनी है। विशेषज्ञों ने यह राय जाहिर की है।

इसके अलावा वाहन कंपनियों के शेयरों पर भी निवेशकों की निगाह होगी, क्योंकि इस क्षेत्र की कंपनियां मई माह के अपने मासिक बिक्री आंकड़े जारी करेंगी।

मार्च में समाप्त हुए चौथी तिमाही के नतीजों का सीजन समाप्त हो गया है। ऐसे में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के निवेश के रुख, वैश्विक संकेतों और डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार-चढ़ाव घरेलू शेयर बाजार की दिशा निर्धारित करेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रेलिगेयर सिक्योरिटीज के खुदरा वितरण विभाग के अध्यक्ष जयंत मांगलिक ने कहा, अब कारोबारियों की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) आंकड़ों पर प्रतिक्रिया सोमवार को बाजार का रुख तय करेगी। हमारा मानना है कि सेंसेक्स में किसी गिरावट के कारण व्यापारी और निवेशक दोनों की ताजा भागीदारी बढ़ेगी जो खुद को बाजार से छूटा हुआ अनुभव कर रहे हैं।