यह ख़बर 01 जून, 2014 को प्रकाशित हुई थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन

नई दिल्ली:

मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। माना जाता है कि इस मुलाकात में व्यापक आर्थिक हालात और कीमत वृद्धि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

एक सरकारी बयान के अनुसार, 'राजन ने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। यह शिष्टाचार भेंट थी।' केंद्रीय बैंक द्विमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा मंगलवार, तीन जून को करेगा। मोदी द्वारा प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद यह पहली समीक्षा होगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गौरतलब है कि राजन ने पिछले सप्ताह नए वित्तमंत्री अरुण जेटली से भी मुलाकात की थी और कहा था कि बढ़ती महंगाई से निपटना उनकी प्राथमिकता है।