यह ख़बर 17 फ़रवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

राजकोषीय घाटा जीडीपी के 4.6 प्रतिशत तक सीमित रखा जाएगा : वित्तमंत्री पी चिदंबरम

नई दिल्ली:

सरकार ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.6 प्रतिशत तक सीमित रखा जाएगा जो 4.8 प्रतिशत के पहले के अनुमान से भी कम है।

वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने संसद में आज पेश अंतरिम बजट में कहा 'एक अच्छी खबर से शुरुआत करना चाहता हूं। वित्त वर्ष 2013-14 के लिए राजकोषीय घाटे को 4.6 प्रतिशत तक सीमित रखा जाएगा जो पिछले साल तय लक्ष्मण रेखा से काफी कम होगा।'
 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com