उद्योगपति आनंद महिंद्रा ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं.
नई दिल्ली: Industrialist Anand Mahindra shares video: तकनीक कितना भी विकास कर ले रहती हमेशा मनुष्य के दिमाग से कम ही है. इस बात को खुद उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट के जरिए साबित करते हुए बताया है. आनंद महिंद्रा अपने ट्वीट के जरिए अमूमन अपने फॉलोअर्स और समाज को संदेश देते रहते हैं. आज के ट्वीट में भी आनंद महिंद्रा ने ऐसा कुछ किया है. महिंद्रा और महिंद्रा के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा ने आज एक ट्वीट में वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने संदेश भी दिया है कि प्रकृति हमेशा से तकनीक के ऊपर रहती है.
उन्होंने एक वीडियो साझा किया है जिसमें एक छोटे ड्रोन को कोई रिमोट से ऑपरेट कर रहा है. इस ड्रोन को वह ऑपरेटर पानी के ऊपर नजदीक से उड़ा रहा है और फिर एक मगर का बच्चा देख रहा होता है. ड्रोन उड़ाने वाला इसे ही शूट कर रहा होता है और जैसे ही मगर का बच्चा अपनी गर्दन ऊपर करता है, ड्रोन उड़ाने वाला ड्रोन को पानी से कुछ फीट ऊपर ले जाता है. लेकिन वह मगर के बच्चे की काबिलियत को नहीं जानता था. वह ऊपर करके ड्रोन को उड़ाते हुए अपना शूट जारी रखे हुए था तभी अचानक मगर का बच्चा पानी से बाहर लंबी छलांग लगाता है और ड्रोन को जबड़े से पकड़कर पानी में डूबा लेता है. कुल मिलाकर तकनीक के सहारे जो ऑपरेटर ड्रोन से मगर के बच्चे की शूटिंग में लगा था उसे मगर के बच्चे से सबक सिखा दिया.
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसने की घटना से लोगों में गुस्सा है. लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर जो भी निर्माण कार्य प्राकृतिक इलाकों में हो रहे हैं वह किस प्रकार से प्रकृति को नुकसान पहुंचा रहे हैं और प्रकृति उसी प्रकार अपना हिसाब बराबर कर रही है. ऐसा ही नहीं, केदारनाथ में तबाही को भी मानव निर्मित बताया गया. कई शहरों में भी प्रकृति के साथ छेड़-छाड़ का नतीजा मानव से भुगता है.