विज्ञापन

'भव्य' योजना से देश की बढ़ेगी आर्थिक रफ्तार, पीयूष गोयल बोले- देश बनेगा मजबूत मैन्युफैक्चरिंग हब

Bharat Audyogik Vikas Yojna: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दुनिया में चल रही आर्थिक और राजनीतिक उथल-पुथल के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है. उन्होंने बताया कि सरकार ‘भव्य’ (BHAVYA) नाम की एक नई योजना शुरू कर रही है, जिसके जरिए पहले फेज में 50 इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे. इन पार्कों के लिए राज्यों से आवेदन मांगे गए हैं.

'भव्य' योजना से देश की बढ़ेगी आर्थिक रफ्तार, पीयूष गोयल बोले- देश बनेगा मजबूत मैन्युफैक्चरिंग हब

Bharat Audyogik Vikas Yojna: इस समय दुनिया भर में आर्थिक स्थिति काफी उतार-चढ़ाव भरी है, लेकिन ऐसे समय में भी भारत मजबूती से खड़ा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि कठिन हालात में भी खुद को ढालने और संभालने की कैपेसिटी की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है. उन्होंने ये भी कहा कि सरकार की नई योजना ‘भव्य' यानी भारत औद्योगिक विकास योजना के जरिए देश के उद्योगों में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी की जा रही है, जो आने वाले समय में अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाएगी.

क्या है 'भव्य योजना'

सरकार की नई भव्य (BHAVYA) योजना का पूरा नाम भारत औद्योगिक विकास योजना है, जिसे मार्च 2026 में मंजूरी मिली. इस योजना के जरिए देश में औद्योगिक विकास को तेज करना और भारत को एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है. इस पूरे प्रोसेस से देश में निवेश बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी.

कैसे ये योजना काम करेगी?

इस योजना में करीब 33,660 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और पूरे देश में 100 इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे. ये पार्क अलग‑अलग राज्यों में बनाए जाएंगे और इनका साइज करीब 100 से 1000 एकड़ तक हो सकता है. इन पार्कों को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि कंपनियों को हर जरूरी सुविधा एक ही जगह पर मिल जाए. भव्य योजना की सबसे खास बात इसका प्लग एंड प्ले मॉडल है. यानी उद्योग लगाने के लिए जमीन, बिजली, पानी, सड़क और दूसरी सुविधाएं पहले से तैयार होंगी. इससे कंपनियों को फैक्ट्री लगाने में समय और झंझट कम होगा. इससे निवेशकों के लिए भारत में बिजनेस करना आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- Tata Tiago Facelift का इंटीरियर हुआ रिवील, प्रीमियम केबिन और इन धांसू फीचर्स के साथ सेगमेंट में मचाएगी धूम

कई राज्य इस योजना को लेकर उत्साहित

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इस योजना को लेकर देश के अलग‑अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले पहल करते हुए जल्दी ही एक अच्छा प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है. वहीं, महाराष्ट्र सरकार भी इस भव्य प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित है और जल्द ही अपना आवेदन देने वाली है. 

एक्सपोर्ट बढ़ने से मिली किसानों को बड़ी राहत

केंद्रीय मंत्री गोयल ने बताया कि वैश्विक संकट के बाद भी भारत का एक्सपोर्ट मजबूत स्थिति में है. अप्रैल 2026 की शानदार ग्रोथ का सिलसिला मई महीने में भी लगातार जारी है. भारत ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पैठ कमजोर नहीं होने दी. पीयूष गोयल ने बताया कि दुनियाभर में कच्चे माल और सामान ढोने की लागत बढ़ रही है, लेकिन इसका असर आम लोगों और खासकर किसानों पर ना पड़े, इसके लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया. बढ़ी हुई लागत का काफी हिस्सा सरकार ने खुद अपने ऊपर लिया, जिससे किसानों और आम नागरिकों को महंगाई का ज्यादा बोझ ना झेलना पड़े और उनकी आर्थिक स्थिति पर असर कम से कम हो.

ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने उठाईं ये 6 बड़ी मांगें, बंपर सैलरी से लेकर पेंशन, प्रमोशन पर जोर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Piyush Goyal Press Conference, BHAVYA Scheme, Bharat Audyogik Vikas Yojna, Plug And Play Industrial Parks, India Export Growth May 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com