विज्ञापन

Petrol, Diesel Price Hike Today:10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ

Petrol Diesel Price Hike: देश में पेट्रोल 87 पैसे को डीजल 91 पैसे और महंगा हुआ है. इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. बढ़े हुए दाम आज सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं.

Petrol, Diesel Price Hike Today:10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
petrol diesel price hike: पेट्र्रोल डीजल के दाम फिर बढ़े
  • मिडिल ईस्ट संकट और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के चलते पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं
  • मई महीने में पेट्रोल-डीजल के दाम तीन बार बढ़ाए गए हैं, कुल मिलाकर लगभग पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है
  • दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है
नई दिल्ली:

Petrol Diesel Price Hike Update:  मिडिल ईस्ट संकट के बाद तेल गैस की कमी के बीच देश में फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. बीते 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं. इस बार पेट्रोल 87 पैसे को डीजल 91 पैसे और महंगा हुआ है. इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. बढ़े हुए दाम आज सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं. इससे पहले 15 मई और 19 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए थे. पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल‑डीजल करीब ₹5 प्रति लीटर महंगा हो चुका है.

मई महीने में कितनी बार बढ़े दाम?

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है. 15 मई के बाद से अब तक दाम करीब ₹5 प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं

  • 15 मई: ₹3 की बढ़ोतरी
  • 19 मई: लगभग 90 पैसे
  • अब: 87‑91 पैसे की बढ़ोतरी

आपके शहर में अब कितने का मिलेगा पेट्रोल-डीजल? 
 

शहर    पेट्रोल (₹ प्रति लीटर)    डीजल (₹ प्रति लीटर)
 
दिल्ली    99.51   92.49 
मुंबई108.46  94.99
 
कोलकाता 110.57  96.98
 
चेन्नई 105.3397.02
 
बेंगलुरु      107.99 95.95
गुरुग्राम 100.16       92.71
नोएडा  99.78     93.12
 
चंडीगढ़98.97    87.00
 
हैदराबाद 112.75 100.86
 
जयपुर      110.19   95.41
लखनऊ 99.27     92.64
 
पटना 110.19       95.41
 

कंपनियों को घाटा, आम आदमी पर महंगाई का बोझ 

सरकारी तेल कंपनियां लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ने के बावजूद घरेलू रेट स्थिर रखे हुए थीं,लेकिन कच्चे तेल की तेज महंगाई के कारण कंपनियों का नुकसान हो रहा है, जिसके बाद पिछले हफ्ते दो बार दाम बढ़ाने पड़े. सरकार का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी से नुकसान कुछ कम हुआ है, लेकिन कंपनियों पर दबाव अभी भी बना हुआ है. अगर मिडिल संकट ऐसे ही बना रहा तो ईंधन की कीमतों में फिर उछाल देखने को मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की पैनिक बाइंग के बीच सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

यह भी पढ़ें- बिना दस्तावेज नहीं मिलेगा डीजल! महाराष्ट्र में किसानों के लिए कड़े नियम लागू, दिखाना होगा RC बुक या पहचान पत्र
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Price, Petrol Diesel Price Hike, Fuel Price Hike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com